Breaking News
:

UP News : मिट्टी का टीला ढहा, मां-बेटी समेत 3 महिलाओं की जिंदा दबकर मौत, मची चीख-पुकार

UP News

यह भी देखा जा रहा है कि खुदाई के दौरान सुरक्षा मानकों की अनदेखी तो नहीं हुई।

UP News : कौशांबी। उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां मिट्टी की खुदाई के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। मंझनपुर क्षेत्र के चक थांभा गांव में अचानक मिट्टी का टीला ढहने से मां-बेटी समेत तीन महिलाओं की जिंदा दबकर मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।


बताया जा रहा है कि रविवार सुबह गांव की महिलाएं और बच्चे घर की पुताई के लिए तालाब से मिट्टी लेने पहुंचे थे। खुदाई के दौरान वहां सुरंग जैसी स्थिति बन गई थी और कुछ लोग अंदर तक चले गए। इसी बीच अचानक मिट्टी का भारी टीला भरभराकर गिर पड़ा और कई लोग उसके नीचे दब गए। हादसा इतना अचानक हुआ कि मौके पर मौजूद लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला।


चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण दौड़े और तुरंत राहत कार्य शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद सभी को मलबे से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने 45 वर्षीय गीता देवी, उनकी 8 साल की बेटी अंकिता और पड़ोस की उत्तरा देवी को मृत घोषित कर दिया।


वहीं गीता का बेटा अमित कुमार और तिजिया देवी की हालत गंभीर बनी हुई है और उनका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। मामले की जांच शुरू कर दी गई है और यह भी देखा जा रहा है कि खुदाई के दौरान सुरक्षा मानकों की अनदेखी तो नहीं हुई।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us