Create your Account
Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या में राजा राम के साथ 9 देवी-देवताओं की प्राण प्रतिष्ठा आज, राम दरबार में माता सीता, भरत, लक्ष्मण, शत्रुघ्न और हनुमान जी भी होंगे विराजमान
Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या। रामनगरी अयोध्या में गुरुवार को राम मंदिर परिसर में राजाराम समेत 8 देव विग्रहों की प्राण प्रतिष्ठा के लिए भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इससे पहले प्राण प्रतिष्ठा के अनुष्ठान के दूसरे दिन बुधवार को विभिन्न अधिवास हुए और उत्सव विग्रहों का परिसर भ्रमण कराया गया।
भारत की 21 पवित्र नदियों के जल से सभी देव विग्रहों का अभिषेक किया गया। इससे पहले भगवान राम लला की प्राण प्रतिष्ठा मंदिर में की गई थी, राम लला यानि भगवान राम के बाल रूप प्रतिष्ठा हुई थी। अब राजा राम के साथ 8 देव विग्रहों की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी।
सीताराम के लिए पहुंचे सोने-चांदी के बने आभूषण
प्राण प्रतिष्ठा के बाद सीता राम समेत चारों भाइयों व हनुमान जी को आभूषण पहनाए जाएंगे। यह आभूषण सूरत के हीरा व्यापारी ग्रीन लैब के मालिक मुकेश पटेल ने दान किया है। इसके अलावा चारों भाइयों के लिए चार बड़े और तीन छोटे धनुष भी बनाए गए हैं। चार तुणीर, तीन गदा और चॅवर भी बनाए गए हैं।
22 जनवरी को हुई प्राण प्रतिष्ठा में भी मुकेश पटेल ने बालकराम को मुकुट भेंट किया था। वहीं हैदराबाद के रामभक्त श्रीनिवासन ने राम दरबार के लिए 14 किलो चांदी से धनुष बाण निर्मित कर राम मंदिर ट्रस्ट को सौंपा है। इसमें ढाई किलो का सोना भी लगा है।
Related Posts
More News:
- 1. CG Crime : अंधेकत्ल की गुत्थी सुलझी, 4 लाख की सुपारी देकर कराई थी महिला की हत्या, 9 आरोपी गिरफ्तार
- 2. MP Crime : दोस्त की पत्नी को भगा ले गया बड़ा भाई, रंजिश में आरोपियों ने छोटे भाई को उतारा मौत के घाट, दो गिरफ्तार
- 3. CG Accident : कैप्सूल वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत, दोनों शराब दुकान में करते थे काम
- 4. UP News : उत्तर प्रदेश में आम महोत्सव-2026 का शुभारंभ : CM योगी बोले- देश के कुल उत्पादन में 26 प्रतिशत योगदान
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

