Create your Account
Axiom-4 Mission: एक्सिओम-4 मिशन की लॉन्चिंग डेट आगे बढ़ी, भारतीय वायुसेना के शुभांशु शुक्ला होंगे मुख्य पायलट, इस दिन होगा लांच
Axiom-4 Mission: नई दिल्ली/फ्लोरिडा: भारत के लिए गर्व का पल नजदीक है। एक्सिओम-4 मिशन की लॉन्चिंग तारीख को आगे बढ़ाते हुए नासा और एक्सिओम स्पेस ने घोषणा की है कि यह ऐतिहासिक मिशन अब 8 जून 2025 को शाम 6:41 बजे फ्लोरिडा के कैनेडी स्पेस सेंटर से लॉन्च होगा। यह उड़ान लॉन्च कॉम्प्लेक्स 39A से होगी, जहां से 1969 में अपोलो 11 मिशन ने उड़ान भरी थी। इस मिशन में भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला मुख्य पायलट की भूमिका में होंगे, जो अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) पर जाने वाले पहले भारतीय अंतरिक्ष यात्री बनेंगे।
Axiom-4 Mission: नासा ने एक्स पर पोस्ट कर बताया कि स्पेस स्टेशन उड़ान कार्यक्रम की समीक्षा के बाद लॉन्चिंग तारीख में बदलाव किया गया है। पहले यह मिशन 29 मई को प्रस्तावित था। शुभांशु शुक्ला के साथ पोलैंड के स्लावोज उज्नान्स्की-विस्नीव्स्की, हंगरी के टिबोर कापू और मिशन कमांडर पैगी व्हिटसन दो सप्ताह तक आईएसएस पर रहेंगे। यह मिशन भारत, पोलैंड और हंगरी के लिए ऐतिहासिक है, क्योंकि ये देश पहली बार संयुक्त रूप से आईएसएस पर पहुंचेंगे।
Axiom-4 Mission: शुभांशु शुक्ला, जो लखनऊ में जन्मे और 2006 से वायुसेना के फाइटर पायलट हैं, उन्होंने सुखोई-30, मिग-21 जैसे विमानों में 2000 घंटे की उड़ान का अनुभव हासिल किया है। गगनयान मिशन के लिए चुने गए शुभांशु ने रूस और बेंगलुरु में कठिन प्रशिक्षण लिया। राकेश शर्मा के बाद वह अंतरिक्ष में जाने वाले दूसरे भारतीय होंगे। फाल्कन 9 रॉकेट पर स्पेसएक्स ड्रैगन कैप्सूल से होने वाला यह मिशन भारत की अंतरिक्ष महत्वाकांक्षाओं का प्रतीक है।
Related Posts
More News:
- 1. Vaibhav Suryavanshi : वैभव सूर्यवंशी ने 15 साल की उम्र में भारत के लिए किया डेब्यू, सचिन तेंदुलकर का तोड़ा रिकॉर्ड, रचा इतिहास
- 2. Accident : तेलंगाना के नलगोंडा में भीषण सड़क हादसा : बस ने कार को मारी टक्कर, 4 लोगों की मौत
- 3. Commercial LPG Rates Cylinder Price Cut: जुलाई की पहली तारीख को आई खुशखबरी, एलपीजी सिलेंडर 183 रुपए सस्ता, जानें कितने रुपए में मिलेगा 19 किलो का सिलेंडर
- 4. Mahakaal Darshan: महाकालेश्वर के दर्शन से करें अपने दिन की शुरुआत, देखें लाइव
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

