Create your Account
Air India plane crash : सभी Boeing 787 विमानों की होगी जांच, एयर इंडिया प्लेन क्रैश के बाद DGCA ने जारी किया आदेश
- Rohit banchhor
- 13 Jun, 2025
विमान हादसे में 241 लोगों की मौत हो चुकी है और केवल एक व्यक्ति जीवित बचा है।
Air India plane crash: नई दिल्ली। अहमदाबाद से लंदन जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट दुर्घटनाग्रस्त होने के एक दिन बाद अब एविएशन रेगुलेटर DGCA ने एयर इंडिया के सभी बोइंग 787 ड्रीमलाइनर बेड़े की सख्त जांच के आदेश दिए हैं। DGCA ने कहा है कि एयर इंडिया के 787-8 और 787-9 ड्रीमलाइनर विमानों की फ्यूल मॉनिटरिंग, इंजन कंट्रोल सिस्टम, हाइड्रोलिक सिस्टम, टेक-ऑफ पैरामीटर्स और फ्लाइट कंट्रोल्स की गहन जांच की जाएगी।
इन विमानों में GEnx इंजन लगे हैं जो GE Aerospace द्वारा बनाए जाते हैं। बता दें कि एयर इंडिया के पास कुल 33 ड्रीमलाइनर विमान हैं। इनमें 26 बोइंग 787-8 और 7 बोइंग 787-9 विमान शामिल हैं। इन सभी विमानों की अतिरिक्त जांच DGCA के क्षेत्रीय कार्यालयों की निगरानी में होगी।
DGCA के निर्देश
हाइड्रोलिक सिस्टम, इंजन ऑयल सिस्टम, और फ्यूल एक्ट्यूएटर की कार्यशीलता की जांच की जाए। फ्लाइट कंट्रोल सिस्टम का ट्रांजिट इंस्पेक्शन में परीक्षण अनिवार्य किया जाए। पावर एश्योरेंस टेस्ट दो हफ्तों के भीतर पूरा किया जाए। इसके अलावा पिछले 15 दिनों में दर्ज की गई रिपीट समस्याओं की समीक्षा कर उनके समाधान की रिपोर्ट सौंपी जाए।
इस हादसे के बाद जीई एयरस्पेस ने भी बयान जारी कर कहा, “हमारी इमरजेंसी टीम सक्रिय हो चुकी है और हम एयर इंडिया और जांच एजेंसियों को हरसंभव सहयोग देने के लिए तैयार हैं। बता दें कि, गुरुवार दोपहर को अहमदाबाद से लंदन के लिए उड़ान भरने के कुछ ही मिनटों बाद एयर इंडिया का यह ड्रीमलाइनर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। विमान हादसे में 241 लोगों की मौत हो चुकी है और केवल एक व्यक्ति जीवित बचा है।
Related Posts
More News:
- 1. Saturday Horoscope: शनिदेव इन चार राशियों को देंगे जबरदस्त लाभ, पढ़ें शनिवार का राशिफल
- 2. CG News: छत्तीसगढ़ शिक्षा सत्र में बदलाव, अब इस तारीख से खुलेंगे स्कूल
- 3. CG Crime : शराब पार्टी में दोस्त बना कातिल, मामूली विवाद के बाद युवक की पीट-पीटकर हत्या, 2 नाबालिग समेत 8 गिरफ्तार
- 4. MP News : विधवा महिला के घर हथियारबंद बदमाशों का हमला, लूट के बाद सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, पुलिस ने शुरू की तलाश
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

