Create your Account
एम्स ने दिया महिला को जीवनदान: किडनी की नस से चिपके ट्यूमर की सफल सर्जरी
भोपाल। एम्स में 45 साल की महिला की जटिल सर्जरी की गई। मरीज की किडनी की नस समेत आधा दर्जन अंगों से चिपके आधे फुट के ट्यूमर को निकाला ग्या है। जानकारी के अनुसार इस ट्यूमर के लिए महिला ने पहले एक निजी अस्पताल में सर्जरी कराई थी। जिसके कुछ दिन ही बाद ट्यूमर फिर से उभर आया और शरीर के अंदरूनी अंगों से चिपक गया था।
जिससे इसे हटाना और भी कठिन हो गया। यही वजह रही कि इस जटिल सर्जरी में अग्न्याशय के हिस्से और तिल्ली को भी निकालना पड़ा। छह घंटे चली सर्जरी डॉ. मनीष स्वर्णकार के नेतृत्व में डॉ. मूरत सिंह यादव और डॉ. सूर्या जैन की टीम द्वारा की गई।
डॉ. स्वर्णकार ने कहा कि ट्यूमर का बड़ा आकार और इसके आस-पास के अंगों से जुड़ा होना इसे अत्यधिक जटिल बना रहा था। ट्यूमर को पूरी तरह से हटाने के लिए डिस्टल पैंक्रियाटेक्टॉमी और स्प्लेनेक्टॉमी करना आवश्यक था। इस प्रकार के ट्यूमर को पैपिलरी सिस्टिक नियोप्लाज्म कहा जाता है।

Related Posts
More News:
- 1. CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में मौसम ने ली करवट, मैनपाट में ओले गिरे, रायपुर में छाई बदली, जानें अगले 24 घंटे कैसे रहेगा मौसम का हाल
- 2. UP News : सीएम योगी का बड़ा ऐलान, वकील-डॉक्टर-शिक्षक और पत्रकार को भी मिलेगा आवास
- 3. Raipur City News : होटल की पांचवीं मंजिल से कूदकर युवती ने दी जान, मौके पर मौत
- 4. Iran Attack Israel: ट्रंप की मंजूरी के बिना ईरान ने चुन लिया अपना सुप्रीम लीडर, पहले एक्शन में इजरायल को थर्राया, यूएस का तीसरा एयरक्राफ्ट कैरियर जॉर्ज HW बुश रवाना
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

