Breaking News
Create your Account
मौत बनकर दौड़ी तेज रफ्तार कार, 6 लोगों को रौंदा, घटना सीसीटीवी फुटेज में हुआ कैद...
MP News : जबलपुर। शहर के विजयनगर थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक तेज रफ्तार कार सड़क पर चलते हुए 6 लोगों को रौंद दिया। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें आरोपी डॉ. संजय पटेल की तेज रफ्तार कार सड़क पर दौड़ती हुई दिखाई दे रही है। वहीं इस घटना में 2 लोगों की मौत हो गई है।
MP News : बता दें कि आरोपी ने अपनी कार से एक अन्य कार को टक्कर मारी, और इसके बाद वह नियंत्रण खो बैठा। टक्कर के बाद, कार ने सड़क पर चल रहे छह लोगों को रौंद डाला और डिवाइडर से टकरा गई। इस भयानक हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि अन्य चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
MP News : घटना के बाद विजय नगर पुलिस थाने के निरीक्षक वीरेंद्र सिंह पवार ने बताया कि कार को संजय पटेल 46 वर्ष चला रहा था, जिसे घटना के बाद हिरासत में लिया है। पटेल पेशे से एक चिकित्सक है। हादसे में मारे गए लोगों की पहचान रवि शंकर दुबे 67 वर्ष और मुन्नी बाई सेन 61 वर्ष के रूप में हुई है। वहीं घायल लोगों का इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है।
Related Posts
More News:
- 1. RSS headquarters Nagpur: नागपुर RSS मुख्यालय के पास भारी विस्फोटक बरामद, पूरे शहर में हाई अलर्ट
- 2. Doctor Hazra Discount Offer: क्लिनिक में ‘जय श्री राम’ बोलने पर 500 रुपये स्काउंट, बंगाल के डॉक्टर का अनोखा ऑफर! तिलमिलाई TMC
- 3. UP: लखनऊ में भीषण आग, 200 झोपड़ियां जलकर खाक, मौके पर पहुंचे डिप्टी सीएम और डीएम
- 4. CSK vs KKR IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स ने KKR को 32 रन से हराया, कोलकाता की लगातार चौथी हार
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

