Create your Account
Weather update : मौसम का बदला मिजाज, 2 चक्रवात सक्रिय, इन 7 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट...
Weather update : नई दिल्ली। देशभर में मौसम ने करवट ले ली है। उत्तर भारत में घने कोहरे और ठंड का असर बढ़ गया है, जबकि दक्षिण और पूर्वाेत्तर राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के कारण मैदानी क्षेत्रों में ठंड तेजी से बढ़ रही है। भारतीय मौसम विभाग ने दो सक्रिय चक्रवातों और एक पश्चिमी विक्षोभ के कारण 7 राज्यों में रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
Weather update : मौसम विभाग ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में सक्रिय साइक्लोनिक सर्कुलेशन 25 नवंबर तक डिप्रेशन का रूप ले सकता है। यह तमिलनाडु और श्रीलंका के तटीय इलाकों को प्रभावित करेगा। दूसरी ओर, अफगानिस्तान के पास सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत में ठंड बढ़ाने का कारण बनेगा।
Weather update भारी बारिश का अलर्ट-
तमिलनाडु, पुडुचेरी और केरल में 25-29 नवंबर तक भारी बारिश का अनुमान। वहीं आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में 26-27 नवंबर को तेज बारिश और बिजली गिरने की संभावना। इसी तरह पूर्वाेत्तर राज्यों (असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल) में 26-29 नवंबर तक भारी बारिश की संभावना। वहीं तटीय इलाकों में 35-55 किमी/घंटा तक हवा की रफ्तार पहुंच सकती है।
Weather update : उत्तर भारत में ठंड और कोहरे का असर-
पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में 24 और 28-30 नवंबर तक घना कोहरा छाने का अनुमान। हिमाचल प्रदेश और उत्तर प्रदेश में भी ठंड बढ़ने और कोहरे की स्थिति। वहीं दिल्ली, राजस्थान, बिहार, असम और सिक्किम में हल्की धुंध और ठंड का असर। वहीं हरियाणा और राजस्थान में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है।
Weather update : अन्य राज्यों में प्रभाव-
मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तेलंगाना और गोवा में तापमान सामान्य से 1-3 डिग्री तक गिरने की संभावना। वहीं तेलंगाना और छत्तीसगढ़ में भी ठंड के बढ़ते प्रभाव का अनुमान।
Weather update : सावधानी और सुरक्षा की अपील-
चक्रवात और भारी बारिश के चलते मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह। कोहरे और ठंड से बचने के लिए पर्याप्त इंतजाम करने की अपील। भारी बारिश और तेज हवाओं वाले इलाकों में सतर्कता बरतने की जरूरत है।
Related Posts
More News:
- 1. Thursday Horoscope: जानिए कैसा रहेगा आपके लिए गुरुवार का दिन, पढ़ें अपना दैनिक राशिफल
- 2. CG News : महिला बनकर पहुंचे लुटेरे, ज्वेलरी शॉप में दिनदहाड़े डकैती की कोशिश नाकाम, कट्टा और बाइक छोड़कर भागे आरोपी
- 3. IND vs ENG 1st T20 : भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी का लिया फैसला, रवि बिश्नोई-वरुण चक्रवर्ती की वापसी
- 4. Road Accident in Thailand: थाईलैंड में बड़ा सड़क हादसा, पिकअप ट्रक ने बौद्ध भिक्षुओं को कुचला, 9 की मौत
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

