Create your Account
Wayanad Lok Sabha By-Election: बेटी प्रियंका गांधी प्रियंका वाड्रा के लिए प्रचार करेंगी सोनिया गांधी
वायनाड/नई दिल्ली। Wayanad Lok Sabha By-Election: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष और पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) अपनी बेटी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanaka Gandhi) के लिए केरल (Kerala) के वायनाड में प्रचार करेंगी। कांग्रेस महासचिव अपना पहला चुनावी मुकाबला लड़ रही हैं।
Wayanad Lok Sabha By-Election: राज्य कांग्रेस नेताओं के अनुसार, सोनिया गांधी कई सालों के बाद केरल लौट रही हैं और मंगलवार को होने वाले रोड शो में उनके साथ राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी शामिल होंगी। राहुल गांधी के वायनाड लोकसभा सीट खाली करने के बाद, राज्य कांग्रेस इकाई ने प्रियंका गांधी को चुनाव लड़ने के लिए आमंत्रित किया और उन्हें वायनाड से यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (UDF) उम्मीदवार घोषित किया।
Wayanad Lok Sabha By-Election: केरल के वरिष्ठ कांग्रेस नेता यूडीएफ के गढ़ वायनाड से प्रियंका गांधी के लिए पांच लाख से अधिक वोटों से जीतने की उम्मीद कर रहे हैं। राज्य की अलप्पुझा लोकसभा सीट से सांसद कांग्रेस महासचिव, संगठन, केसी वेणुगोपाल वायनाड में प्रियंका गांधी के चुनाव अभियान का समन्वय करेंगे।
Wayanad Lok Sabha By-Election: बता दें कि वायनाड लोकसभा सीट पर 13 नवंबर को मतदान होगा। इसके साथ ही पलक्कड़ और चेलाक्कारा विधानसभा सीटों (Vidhan Sabah) पर भी मतदान होगा। 23 नवंबर को वोटों की गिनती होगी।
Related Posts
More News:
- 1. Union Budget 2026-27: बजट में रियल एस्टेट सेक्टर को क्या मिला, REITs से खुलेंगे तरक्की के द्वार, जानें एक्सपर्ट्स की राय
- 2. MP News : किसानों को सशक्त बनाने किया जा रहा है तकनीक का प्रभावी उपयोग : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
- 3. UP News: मम्मी-पापा सॉरी…, सुसाइड नोट लिख तीन सगी बहनें 9वीं मंजिल से कूदीं, गेम खेलने से मना करने पर दे दी जान
- 4. Jaishankar's visit to Washington: तीन दिवसीय अमेरिका दौरे पर विदेश मंत्री एस. जयशंकर; क्रिटिकल मिनरल्स बैठक में लेंगे हिस्सा
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

