Create your Account
राहुल गांधी के बैग और हेलीकॉप्टर की जांच पर बवाल, विपक्ष ने भाजपा पर साधा निशाना
नई दिल्ली: चुनाव आयोग के अधिकारियों द्वारा महाराष्ट्र और झारखंड में लगातार कार्रवाई की जा रही है, जिसमें नेताओं के बैग और हेलीकॉप्टर की जांच की जा रही है। शनिवार को महाराष्ट्र के अमरावती में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बैग की जांच की गई। इससे पहले शिवसेना (यूबीटी) और भाजपा नेताओं के बैग भी जांचे गए थे। विपक्षी दलों ने इस कार्रवाई को लेकर भाजपा पर निशाना साधा है।
राहुल गांधी अमरावती में विधानसभा चुनाव को लेकर रैली करने पहुंचे थे। उनका हेलीकॉप्टर धामनगांव रेलवे के हेलीपैड पर उतरा, जहां चुनाव अधिकारियों ने उनके बैग की जांच की। इस पर कांग्रेस विधायक यशोमति ठाकुर ने सवाल उठाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बैग की जांच क्यों नहीं की जाती।
झारखंड में भी राहुल गांधी के हेलीकॉप्टर को उड़ान की अनुमति न मिलने से विवाद गहराया। कांग्रेस का आरोप है कि गोड्डा से उड़ान भरने में सवा घंटे की देरी जानबूझकर की गई। कांग्रेस उम्मीदवार दीपिका पांडे ने इसे प्रोटोकॉल की आड़ में राजनीति करार दिया। उन्होंने कहा कि विपक्षी नेताओं के साथ ऐसा व्यवहार अस्वीकार्य है।
Related Posts
More News:
- 1. pm kisan 22nd installment: थोड़ी ही देर में मोदी जारी करेंगे किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त, किसानों के खातें में आएंगे 2000, फटाफट चेक करें स्टे्टस
- 2. CG News : NH पर शराब के नशे में बर्थ-डे सेलिब्रेशन: कार की छत पर काटा केक, ओवरब्रिज किया जाम, लड़की समेत 4 गिरफ्तार
- 3. CG Accident : ग्रामीणों से भरी पिकअप पलटी, 2 महिलाओं की मौत, कई गंभीर, छट्ठी कार्यक्रम से लौट रहे थे सभी
- 4. Mahatari Vandana Yojana: महिला दिवस पर ‘महतारी’ को बड़ा तोहफा, CM विष्णु देव साय ने जारी की महतारी वंदन योजना की 25वीं किस्त
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

