Create your Account
UP News : पटाखे ले जा रहे दो युवकों की बाइक मवेशी से टकराई, विस्फोट में दोनों की मौत
UP News : लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के गोसाईगंज थाना क्षेत्र के मलौली गांव में एक दर्दनाक हादसा हो गया। शादी के लिए पटाखे लेकर लौट रहे दो बाइक सवार युवकों की रास्ते में हुए विस्फोट में मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में एक गाय की भी जान चली गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर शिनाख्त की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
UP News : जानकारी के अनुसार, दो युवक, जो आपस में रिश्तेदार बताए जा रहे हैं, शादी समारोह के लिए आतिशबाजी खरीदने गए थे। दोनों बाइक पर पटाखे लेकर मलौली गांव लौट रहे थे। रास्ते में अचानक उनके सामने एक गाय आ गई, जिससे बाइक टकरा गई। टक्कर के कारण दोनों युवक बाइक से गिर पड़े, और इसी दौरान उनके पास रखे पटाखों में विस्फोट हो गया। इस भीषण विस्फोट में दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, और गाय भी मारी गई।
UP News : विस्फोट इतना जोरदार था कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। गोसाईगंज थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लिया। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर जांच शुरू कर दी है।
Related Posts
More News:
- 1. Mahanavami 2026: अयोध्या में कल मनाई जाएगी रामनवमी, सूर्य तिलक रहेगा मुख्य आकर्षण, जानिए कन्या पूजन शुभ मुहूर्त
- 2. CG News : प्रेमी जोड़े ने की आत्महत्या, परिवार के विरोध में उठाया दर्दनाक कदम
- 3. MP News : ट्रेन के वॉशरूम में मिली जज की पत्नी की लाश, साइलेंट हार्ट अटैक से मौत, दरवाजा तोड़कर निकाला गया शव
- 4. LPG Crisis India: 5 दिन बाद कमर्शियल LPG सिलेंडर की सप्लाई शुरू, सरकार बोली- घबराकर बुकिंग न करें
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

