Create your Account
UP News : नशे के अवैध कारोबार का पर्दाफाश, 600 गोलियां, 125 इंजेक्शन और मोबाइल बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार
UP News : मुरादाबाद। मुरादाबाद के मैनाठेर थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशे के बड़े गोरखधंधे का भंडाफोड़ किया। इस कार्रवाई में 600 नशीली गोलियां, 125 नशीले इंजेक्शन और दो मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। मुख्य आरोपी नाजिम और उसके भाई दानिश को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।
UP News : थाना मैनाठेर के प्रभारी निरीक्षक किरनपाल सिंह ने बताया कि 13 अक्टूबर को चेकिंग के दौरान दानिश निवासी घनसूरपुर, थाना एचौड़ा कम्बोह, संभल को हिरासत में लिया गया था। पूछताछ में दानिश ने खुलासा किया कि वह अपने भाई नाजिम और अन्य साथियों के साथ मिलकर नशे का अवैध कारोबार चला रहा था। नाजिम इस नेटवर्क का मुख्य सरगना था, जो संभल, मुरादाबाद और आसपास के क्षेत्रों में ऑन कॉल नशा सप्लाई करता था।
UP News : पुलिस की चेकिंग के दौरान नाजिम को दबोचा गया। उसके पास से भारी मात्रा में नशीला सामान और दो मोबाइल बरामद हुए। जांच में पता चला कि नाजिम और दानिश उन युवकों को, जिनके पास पैसे नहीं होते थे, मोबाइल फोन गिरवी रखकर नशा देते थे। बाद में पैसे जमा होने पर मोबाइल लौटा देते थे। तीन महीने पहले दानिश के पास से 18 मोबाइल बरामद हुए थे, जिसका खुलासा उसने पूछताछ में किया।
Related Posts
More News:
- 1. CG News : होली पर हाईटेक सुरक्षा, ड्रोन से संवेदनशील इलाकों की निगरानी, हुड़दंगियों पर सख्त नजर
- 2. Mahakaal Darshan : कालों के काल महाकाल के करें दर्शन, देखें लाइव
- 3. MP News : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिव्यांग बच्चों के साथ मनाया अपना जन्मदिन, बच्चों को दिये उपहार
- 4. Cabinet Committee on Security meeting: पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी की बैठक, तीनो सेना प्रमुख मीटिंग में मौजूद
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

