Create your Account
UP News : मेंथा फैक्ट्री के केबिन में मिले 3 सुरक्षाकर्मियों के शव, छानबीन में जुटी पुलिस
UP News : लखनऊ। बदायूं जिले की मेंथा फैक्ट्री में मंगलवार को तीन सुरक्षा गार्डों की मौत से हड़कंप मच गया। मृतकों के शव फैक्ट्री के केबिन में मिले। घटना की सूचना मिलने के बाद फैक्ट्री और आसपास का माहौल तनावपूर्ण हो गया, परिजन मौके पर पहुंचकर हंगामा करने लगे।
UP News : तीन सुरक्षा गार्डों की मौत
जानकारी के अनुसार, मृतक सुरक्षा गार्ड भानु यादव (26 वर्ष) पुत्र श्रीपाल, विवेक यादव और जोगेंद्र यादव (30 वर्ष) पुत्र रामबहादुर को फैक्ट्री कर्मचारियों ने सुबह मृत अवस्था में केबिन में पड़ा देखा। तीनों का शव जमीन पर पड़ा था। कर्मचारियों ने तुरंत फैक्ट्री प्रबंधन और क्षेत्रीय पुलिस को घटना की सूचना दी।
UP News : हत्याकांड या दम घुटना?
पुलिस के मुताबिक शवों पर कोई चोट के निशान नहीं हैं। केबिन में हीटर लगाया हुआ था, जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि तीनों की मौत दम घुटने के कारण हुई हो सकती है। हालांकि, जोगेंद्र यादव के परिजन घटना को हत्या मान रहे हैं और आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे हैं।
UP News : पुलिस ने शुरू की जांच
मौके पर पुलिस पहुंचकर शवों को कब्जे में लिया और जांच शुरू कर दी है। फैक्ट्री के इस हादसे ने इलाके में तनाव बढ़ा दिया है। कुछ महीने पहले भी इसी फैक्ट्री में आग लगने से एक मजदूर की मौत हो चुकी है। फिलहाल पुलिस घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।
Related Posts
More News:
- 1. UP News : एकतरफा प्यार का सनकी अंजाम: कक्षा 12वीं के छात्र ने टीचर के काटे होंठ, हालत गंभीर
- 2. CG News : युवक की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, परिजनो ने लगाया हत्या का आरोप, पुलिस जांच में जुटी
- 3. CG News : PM मोदी ने किया भिलाई की साक्षी पांडे को फोन, कहा- आपके नवाचार और विचार हैं सराहनीय, बढ़ाया हौसला
- 4. Argentina: निकोलस मादुरो की बढ़ी मुश्किलें, अमेरिका से अर्जेंटीना ने की प्रत्यर्पण की मांग, मानवाधिकार उल्लंघन के गंभीर आरोप
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

