Create your Account
UP Crime : किसान की सनक ने ली 6 जानें, पहले दो किशोर मजदूरों को गड़ासे से काटा, फिर परिवार समेत घर को लगाई आग
UP Crime : बहराइच। उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में एक दिल दहला देने वाली वारदात ने पूरे क्षेत्र को स्तब्ध कर दिया है। रामगांव थाना इलाके के एक गांव में किसान विजय मौर्य ने पहले लहसुन की फसल काटने आए दो किशोर मजदूरों को गड़ासे से मौत के घाट उतार दिया, फिर अपने घर को अंदर से बंद कर पत्नी और दो नाबालिग बेटियों सहित खुद को आग के हवाले कर दिया। इस भयावह घटना में कुल 6 लोगों की जलकर मौत हो गई, जिसमें चार बच्चे शामिल हैं। घर में बंधे मवेशी भी जिंदा जल गए, जिससे गांव में दहशत का माहौल है।
बता दें कि घटना मंगलवार शाम की है, जब विजय मौर्य ने सुबह तीन किशोर मजदूरों सूरज यादव 14 वर्ष, सनी वर्मा 14 वर्ष और किशन को फसल कटाई के लिए बुलाया था। ये मजदूर पड़ोसी गांव से थे और अक्सर उसके खेत पर काम करते थे। काम के बीच विजय ने किशन को पेड़ की डाली काटने भेज दिया। जब किशन लौटा, तो घर में आग लगी हुई थी। शोर सुनकर ग्रामीणों ने दरवाजा तोड़ा, तो अंदर छह शव मिले विजय, उसकी पत्नी, दो बेटियां और दो मजदूर।
पुलिस जांच में सामने आया है कि विजय फसल खराब होने और घरेलू झगड़ों से गहरे तनाव में था। रामगांव थाने के इंस्पेक्टर ने बताया कि फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले दिनों विजय की मानसिक हालत ठीक नहीं थी। इस घटना ने इलाके में सन्नाटा फैला दिया है, और पुलिस आगे की जांच में जुटी हुई है।
Related Posts
More News:
- 1. CG Assembly Budget Session: जंबूरी पर विधानसभा में हंगामा, मंत्री के जवाब से असंतुष्ट विपक्ष का वॉकआउट
- 2. India-Iran: खामेनेई की मौत पर भारत ने जताई संवेदना, ईरानी दूतावास पहुंचे विदेश सचिव
- 3. Kal Somani RR : IPL 2026 से पहले हुई बड़ी डील, अमेरिकी बिजनेसमैन ने 15,300 करोड़ में खरीदी राजस्थान रॉयल्स
- 4. Iran Israel War: नए ईरानी सुप्रीम-लीडर के चुनाव के लिए जिस बिल्डिंग में इकट्ठा हुए थे धार्मिक गुरु इजराइल ने उसे ही उड़ा दिया
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

