Create your Account
UP Breaking : फर्रुखाबाद में दर्दनाक हादसा, लाइब्रेरी में धमाके से 2 की मौत, 7 बच्चे घायल
UP Breaking : फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले के सातनपुर मंडी रोड पर स्थित 'द सन क्लासेस लाइब्रेरी' में एक बड़ा धमाका हो गया। इस हादसे में 7 बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से 2 की मौत हो गई। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है, और स्थानीय लोग सदमे में हैं। पुलिस और प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है।
UP Breaking : जानकारी के अनुसार, लाइब्रेरी में पढ़ाई के लिए आए बच्चे सुबह के समय वहां मौजूद थे। अचानक एक जोरदार धमाका हुआ, जिसकी आवाज दूर-दूर तक सुनाई दी। धमाके से लाइब्रेरी का हिस्सा ध्वस्त हो गया, और मलबा इधर-उधर बिखर गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बेसमेंट में स्थित सेफ्टिक टैंक में मिथेन गैस बनने से विस्फोट हुआ।
UP Breaking : हादसे में 7 बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से दो की इलाज के दौरान मौत हो गई। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद कुछ को फर्रुखाबाद जिला अस्पताल रेफर किया। मृतकों की पहचान की जा रही है, और उनके परिजनों को सूचना दे दी गई है।
Related Posts
More News:
- 1. CG News : ओवरब्रिज बना पार्टी स्पॉट, शराब के नशे में केक काटते युवती समेत चार गिरफ्तार, कार जब्त
- 2. UP News : यूपी की कानून व्यवस्था मजबूत, निवेश के लिए विदेशी उद्योगपति उत्साहित: सीएम योगी
- 3. Ladli Behna Yojana 34st Installment: लाडली बहना योजना की 34वीं किस्त जारी, CM डॉ. मोहन यादव ने 1836 करोड़ रुपये सीधे खातों में ट्रांसफर किए
- 4. Shashi Tharoor: 'खामेनेई की मौत पर समय पर जताना चाहिए था शोक', भारत सरकार के रुख पर शशि थरूर का बड़ा बयान, कहा- भले ही निंदा…
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

