Create your Account
UP Accident : बेकाबू ट्रक ने सड़क किनारे खड़े लोगों को कुचला, 3 की मौत, 1 घायल
UP Accident : पीलीभीत। उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में सुबह बीसलपुर थाना क्षेत्र के भड़रिया मोड़ के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। सड़क किनारे खड़ी कार का टायर बदल रहे लोगों को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया। इस भीषण दुर्घटना में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन समेत फरार हो गया।
UP Accident : प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मृतक और घायल नेपाल के रहने वाले थे और दिल्ली से काठमांडू जा रहे थे। उनकी अर्टिगा कार का पिछला टायर पंचर होने के कारण सभी यात्री सड़क किनारे उतर गए, और ड्राइवर टायर बदल रहा था। तभी पीछे से आए बेकाबू ट्रक ने सड़क किनारे खड़े लोगों को रौंद दिया। हादसे में तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई, और एक महिला को गंभीर चोटें आईं।
UP Accident : हादसे की सूचना मिलते ही बीसलपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घायल महिला को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने फरार ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
Related Posts
More News:
- 1. Raipur City Crime: रायपुर स्टेशन में गांजा तस्कर प्रेमी जोड़ा गिरफ्तार, ओडिशा से लाकर उत्तरप्रदेश में खपाने की थी तैयारी
- 2. CG Legislative Assembly Budget Session: विधानसभा में गूंजा कोरबा जिले में अमानक चावल खरीदी का मामला, प्रकरण पुलिस को सौंपने की मांग, विपक्ष का वाकआउट
- 3. MP News : स्वयं को स्वस्थ रखने के लिये खेलों को अपनी जीवनशैली का हिस्सा बनाना आवश्यक : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
- 4. Horoscope of Chaitra Navratri: मां ब्रह्मचारिणी की कृपा से आज इन जातकों का बढ़ेगा आत्मबल, इनकी बढ़ेगी सकारात्मक ऊर्जा, पढ़ें सभी 12 राशियों का हाल
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

