Create your Account
UP Accident : तेज रफ्तार ट्रक ने छीनी दो बहनों की जिंदगी, 6 लोग घायल
UP Accident : सुल्तानपुर। सुल्तानपुर में गुरुवार रात एक भयावह सड़क हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया। देहात थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे पैदल जा रहे आठ लोगों को रौंद दिया। हादसे में दो सगी बहनों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में दो की हालत नाज़ुक बताई जा रही है।
बता दें कि ओदरा गांव की रहने वाली 18 वर्षीय रीमा और 12 वर्षीय सीमा अपने परिजनों व ग्रामीणों के साथ विसर्जन मेले से घर लौट रही थीं। इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने नियंत्रण खोते हुए सभी को टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। दोनों बहनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वहीं, हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है।
Related Posts
More News:
- 1. Big Breaking: राजनांदगांव धर्मांतरण केस में फरार डेविड चाको हिरासत में, धर्मातंरण संशोधन कानून पारित होने बाद पहली बड़ी गिरफ्तारी
- 2. MP News : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कूनो नदी में रिलीज किये घड़ियाल और कछुए, बोले- वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता
- 3. KP Sharma Oli Arrested: नेपाल के पूर्व पीएम केपी ओली गिरफ्तार, शपथ के 24 घंटे बाद बालेन शाह ने भेजा जेल
- 4. CG News : मेटल पार्क में कंकाल मिलने से मचा हड़कंप, एक महीने से लापता दिलीप की आशंका
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

