Create your Account
UP Accident : तेज रफ्तार थार डिवाइडर से टकराई, 5 लोगों की गई जान, मंजर देख लोगों की निकली चीख
UP Accident : अलीगढ़/गुरुग्राम। शनिवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हुआ। जहां एक तेज रफ्तार थार वाहन डिवाइडर से टकराकर पलट गई। इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई। वहीं एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसे पुलिस ने तुरंत मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया है।
बता दें कि घटना सुबह करीब 4 बजे नेशनल हाईवे-48 के एग्जिट नंबर 9 पर उस वक्त घटी, जब यूपी के अलीगढ़ से 6 लोग थार में सवार होकर किसी काम से गुरुग्राम पहुंचे थे। इसी दौरान कार चालक ने नियंत्रण खो दिया और कार सीधे डिवाइडर से जा टकराई। हादसा इतना भयानक था कि थार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में मौके पर ही 4 लोगों की जान चली गई। वहीं 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहां एक घायल की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं एक का इलाज जारी है। मृतकों में श्रेया, राहुल सिंह, निखिल वर्मा, आयुष शर्मा व तान्या अग्रवाल है। घायल युवक की पहचान अंकित चौहान के रूप में हुई है। पुलिस की प्रांरभिक जांच में घटना की वजह तेज रफ्तार बताई जा रही है।
Related Posts
More News:
- 1. Heatwave Alert : स्वास्थ्य विभाग ने अस्पतालों में हीट स्ट्रोक प्रबंधन कक्ष सक्रिय करने के दिए निर्देश
- 2. CG Ration Card : राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी राहत, अप्रैल में एक साथ मिलेगा 3 महीने का चावल
- 3. T20 World Cup 2026: आयरलैंड के खिलाफ T20 सीरीज का ऐलान, इंग्लैंड दौरे से पहले दो मैचों की सीरीज खेलेगी टीम इंडिया, यहां चेक करें शेड्यूल
- 4. MP News : रिश्वतखोरी पर लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, 30 हजार लेते पंचायत सचिव और ठेकेदार गिरफ्तार
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

