Create your Account
UP Accident : घर के दरवाजे पर बैठे परिवार को तेज रफ्तार कार ने रौंदा, वृद्धा की मौत, तीन घायल
- Rohit banchhor
- 09 Oct, 2025
इसी दौरान तेज रफ्तार से आती टाटा ईवी कार बेकाबू होकर उन पर चढ़ गई और दीवार से टकराकर पलट गई।
UP Accident : श्रावस्ती। यूपी के श्रावस्ती जिले में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को शोक में डाल दिया। इकौना थाना क्षेत्र के अकबरपुर गांव में वृद्धा समेत एक ही परिवार के चार लोग अपने घर के दरवाजे पर बैठे बातें कर रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार से आती टाटा ईवी कार बेकाबू होकर उन पर चढ़ गई और दीवार से टकराकर पलट गई।
हादसे में सुंदरपता 72 वर्ष नामक वृद्धा की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, उसके बेटे सुग्रीव गोस्वामी 54 वर्ष की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भिनगा रेफर कर दिया गया। भतीजे रमेश गोस्वामी 21 वर्ष और उमेश कुमार 18 वर्ष को हल्की चोटें आई हैं और उन्हें सीएचसी इकौना में भर्ती किया गया।
घटना की सूचना मिलते ही इकौना थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश पांडेय, कस्बा प्रभारी विशाल यादव और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और कार चालक को हिरासत में ले लिया। घायल उमेश के भाई राजेश ने पुलिस को तहरीर देकर चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
Related Posts
More News:
- 1. CG News : युवक ने लगाई फांसी, सुसाइड नोट में ब्लैकमेल का आरोप, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
- 2. ESMA Act : एलपीजी किल्लत के बीच मोदी सरकार का बड़ा कदम, देश में लागू किया एस्मा, जानें क्या कहता है ये कानून
- 3. MP Accident : गड्ढे से टकराकर नदी में गिरी बाइक, 4 दोस्तों की दर्दनाक मौत
- 4. LPG Crisis India: 5 दिन बाद कमर्शियल LPG सिलेंडर की सप्लाई शुरू, सरकार बोली- घबराकर बुकिंग न करें
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

