Create your Account
UP Accident : रोडवेज बस और कार की टक्कर में 5 की मौत, 9 घायल
UP Accident : खीरी। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर-सीतापुर मार्ग पर ओयल मोड़ के पास रविवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार रोडवेज बस और कार के बीच आमने-सामने की टक्कर में 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 9 लोग घायल हो गए। घायलों में 6 की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई और स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई।
UP Accident : जानकारी के अनुसार, कार सवार कुछ लोग सीतापुर से लखीमपुर की ओर जा रहे थे, जबकि रोडवेज बस लखीमपुर से लखनऊ की दिशा में थी। इसी दौरान ओयल मोड़ पर दोनों वाहनों की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
UP Accident : घटना की सूचना मिलते ही खीरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। सभी घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने 5 लोगों को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल 6 लोगों को बेहतर इलाज के लिए लखनऊ रेफर किया गया है, जबकि 3 अन्य घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने मृतकों के शवों का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
Related Posts
More News:
- 1. CG News : पिकनिक मनाने गए थे 7 दोस्त, तालाब में डूबने से दो की मौत
- 2. CG Crime : प्रेम जाल में फंसाकर महिला से किया दुष्कर्म, फिर 8 लाख रूपए ठगी कर हुआ फरार
- 3. India-Iran: खामेनेई की मौत पर भारत ने जताई संवेदना, ईरानी दूतावास पहुंचे विदेश सचिव
- 4. Assam Assembly Elections: असम विधानसभा चुनाव: AAP ने जारी की उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, देखें 14 सीटों पर किनके नाम हुए तय
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

