Create your Account
TMC MPs Protest: दिल्ली में अमित शाह के ऑफिस के बाहर TMC का बवाल, महुआ मोइत्रा सहित 8 सांसद हिरासत में
- Pradeep Sharma
- 09 Jan, 2026
नई दिल्ली। TMC MPs Protest: ममता बनर्जी की आई-पीएसी छापों के विरोध में होने वाली रैली से पहले टीएमसी सांसदों ने अमित शाह के दिल्ली कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया।
नई दिल्ली। TMC MPs Protest: ममता बनर्जी की आई-पीएसी छापों के विरोध में होने वाली रैली से पहले टीएमसी सांसदों ने अमित शाह के दिल्ली कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान विरोध प्रदर्शन कर रहे टीएमसी सांसद डेरेक ओ ब्रायन और महुआ मोइत्रा को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
TMC MPs Protest: डेरेक ओ ब्रायन, शताब्दी रॉय, महुआ मोइत्रा, बापी हलदर, साकेत गोखले, प्रतिमा मंडल, कीर्ति आज़ाद और डॉ. शर्मिला सरकार गृह मंत्रालय के बाहर धरना दे रहे थे तभी दिल्ली पुलिस ने सभी 8 सांसदों को हिरासत में ले लिया है।
TMC MPs Protest: क्या है पूरा मामला
ईडी ने कोयला चोरी घोटाले से जुड़े धनशोधन की जांच के तहत गुरुवार को कोलकाता स्थित आई-पैक के कार्यालय और उसके निदेशक प्रतीक जैन के घर की तलाशी के लिए अभियान चलाया, इसके बाद टीएमसी सरकार पर हमलावर हो गई।
TMC MPs Protest: ममता बनर्जी ने दावा किया कि केंद्रीय एजेंसियों की इस तरह की कार्रवाई चुनावों से पहले राजनीतिक रूप से प्रेरित है। उन्होंने सब कुछ चुरा लिया है, सारा डेटा, एसआईआर सूची। उन्होंने दावा किया कि केंद्रीय एजेंसियों की ऐसी गतिविधियां चुनाव से पहले होती हैं।
TMC MPs Protest: बनर्जी ने आरोप लगाया, केंद्र ने कुंभ मेले के लिए सब कुछ दे दिया, लेकिन यहां एक पैसा भी नहीं दिया। उन्होंने कहा, वे न केवल हमारी पार्टी (तृणमूल कांग्रेस)पर, बल्कि हमारी सरकार पर भी हमले करते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा, इंसानियत और इंसाफ के लिए हमारी लड़ाई जारी रहेगी।
Related Posts
More News:
- 1. Raipur City News : पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हुक्का-ई सिगरेट का अवैध गोदाम सील, 25 लाख का जखीरा जब्त
- 2. Mexican Actor Gerardo Taracena : फिल्म और वेब की दुनिया में शोक, दिग्गज एक्टर की 55 वर्ष में निधन, ‘अपोकैलिप्टो’ और ‘नारकोस’ की यादें जिंदा
- 3. UP: आरटीई प्रवेश नियमों में सख्ती, किराए पर रहने वाले बच्चों को नहीं मिलेगा प्रवेश; जानें कब से शुरू होंगे आवेदन
- 4. CG News: 2026-27 का केंद्रीय बजट ऐतिहासिक, आत्मनिर्भर भारत की दिशा में बड़ा कदम: सीएम विष्णुदेव साय
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

