Create your Account
शादी समारोह में मचा हड़कंप, दूषित खीर खाने से 200 से अधिक लोग हुए फूड प्वाइजनिंग का शिकार...
- Rohit banchhor
- 12 Nov, 2024
करीब दो घंटे में 200 से अधिक लोग बीमार हो गए, जिससे समारोह में अफरा-तफरी मच गई।
UP News : उन्नाव। उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले के आसीवन थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव में एक शादी समारोह के दौरान दूषित खीर खाने से 200 से अधिक लोग फूड प्वाइजनिंग का शिकार हो गए। इस घटना ने स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा दिया है। फूड प्वाइजनिंग के चलते बीमार हुए लोगों को तत्काल स्थानीय अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जबकि कुछ मरीजों को संडीला और लखनऊ भी ले जाया गया।
UP News : बता दें कि रसूलपुर निवासी अबरार की पुत्री की बारात सफीपुर के उनवा गांव से आई थी। शादी के कार्यक्रम के दौरान जब खाना परोसा गया, तो खीर खाने के कुछ समय बाद ही बारातियों और घरातियों की हालत बिगड़ने लगी। करीब दो घंटे में 200 से अधिक लोग बीमार हो गए, जिससे समारोह में अफरा-तफरी मच गई।
UP News : प्राथमिक उपचार के बाद करीब 80 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई, जबकि 20 लोग अभी भी गंभीर स्थिति में हैं और उन्हें बेहतर इलाज के लिए अन्य अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों ने फूड प्वाइजनिंग का कारण खीर में इस्तेमाल किए गए खोवे में मिलावट होने की आशंका जताई है, हालांकि इसकी पुष्टि अभी नहीं हो सकी है।
UP News : स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जांच शुरू की-
एक साथ इतने लोगों के बीमार होने की जानकारी मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई और फूड प्वाइजनिंग के संभावित कारणों की जांच शुरू कर दी है। विशेषज्ञों का मानना है कि खीर में उपयोग किए गए दूषित खाद्य पदार्थों की वजह से यह घटना घटी है।
Related Posts
More News:
- 1. MHA Declares 23 as Terrorists under UAPA: केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, UAPA के तहत 23 लोगों को घोषित किया आतंकवादी
- 2. share-market-3-july:लगातार तीसरे दिन बाजार में रौनक, मुनाफावसूली के बावजूद सेंसेक्स 261 अंक उछला, IT और रियल्टी शेयरों में हरियाली, जानें निफ्टी का हाल
- 3. जगन्नाथ पुरी धाम की अनोखी परंपरा : भगवान जगन्नाथ को क्यों चढ़ाया जाता है ‘बेंत’? जानिए इससे जुड़ा किस्सा
- 4. Womens T20 WC 2026 Semifinal: 8वीं बार फाइनल में पहुंची ऑस्ट्रेलिया, वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराया
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

