Create your Account
Rajasthan News : दूल्हे का इंतजार कर रही दुल्हन के साथ हुआ कुछ ऐसा कि पैरों तले खिसक गई जमीन.....
Rajasthan News : चूरू। राजस्थान के चूरू जिले में शादी के दिन उस वक्त बड़ा हंगामा मच गया. जब दूल्हे के परिवार ने बारात लाने से इनकार कर दिया. यह मामला 10 नवंबर का है, जब गुजरात के सूरत से बारात आनी थी. दूल्हे के पिता ने फोन पर दुल्हन के परिवार को बताया कि उन्हें लड़की का एक अश्लील वीडियो मिला है, जिसके चलते वह शादी नहीं करेंगे।
Rajasthan News : दुल्हन के दादा ने बताया कि उन्होंने अपनी पोती से सच्चाई पूछी, तो उसने खुलासा किया कि उसके साथ रेप हुआ था. पीड़िता ने बताया कि सूरत में कॉलेज के दौरान जीशान नाम के युवक ने उसके फोटो खींचकर उन्हें गलत तरीके से मॉडिफाई किया और सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म किया।
Rajasthan News :अश्लील वीडियो मिलते ही बारात नहीं आई-
जीशान ने रेप के दौरान भी उसकी तस्वीरें लीं और उसे ब्लैकमेल करता रहा. आरोपी शादी का दबाव बनाता था, लेकिन जब उसकी शादी तय हो गई, तो उसने बदला लेने के लिए दुल्हन का एक अश्लील वीडियो दूल्हे के परिवार को भेज दिया।
Rajasthan News : चूरू कोतवाली पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सूरत की लिंबायत पुलिस थाने को जीरो नंबर एफआईआर भेज दी है. पुलिस ने आरोपी और उसके परिवार के खिलाफ शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। डीएसपी सुनील कुमार ने बताया कि आरोपी ने अश्लील वीडियो भेजकर शादी तुड़वाई और दुल्हन को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया. फिलहाल, पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
Related Posts
More News:
- 1. ind-vs-eng-odi-series: भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, अनकैप्ड जेम्स कोल्स को मिला मौका, देखें शेड्यूल
- 2. CG News : हैवान बना पति, पत्नी को बुलेट बाइक से कई बार कुचलने की कोशिश, हत्या के प्रयास में गिरफ्तार
- 3. Jr. NTR New Movie : जूनियर एनटीआर की नई फिल्म का पोस्टर जारी, पौराणिक कथा और एक्शन का होगा तड़का
- 4. CG Crime: वडोदरा में गार्मेंट कारोबारी पर फायरिंग करने वाले दो शूटर भिलाई से गिरफ्तार, आरोपियों में से एक निगरानीशुदा बदमाश
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

