Create your Account
Raipur City News : गुटखा माफिया पर शिकंजा, खमतराई से 20 लाख का अवैध माल जब्त
Raipur City News : रायपुर। राजधानी में अवैध गुटखा कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए खमतराई थाना क्षेत्र से करीब 20 लाख रुपए का माल जब्त किया है। इस कार्रवाई के बाद अवैध भंडारण और कालाबाजारी से जुड़े कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।
पुलिस को सूचना मिली थी कि ट्रांसपोर्ट नगर इलाके के एक स्टोरेज रूम में बड़ी मात्रा में गुटखा और तंबाकू का अवैध भंडारण किया जा रहा है। दामों में बढ़ोतरी के बीच कालाबाजारी की आशंका को देखते हुए रायपुर क्राइम ब्रांच और स्थानीय थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमार कार्रवाई की।
छापे के दौरान 160 बोरी ‘सितार’ गुटखा और 300 बोरी तंबाकू बरामद की गई। जब्त सामग्री की कुल कीमत लगभग 20 लाख रुपए आंकी गई है। पूरी कार्रवाई रायपुर नार्थ के डीसीपी मयंक गुर्जर के नेतृत्व में की गई।
डीसीपी मयंक गुर्जर ने बताया कि मामले की जानकारी संबंधित विभागों को दे दी गई है और फूड सेफ्टी विभाग के साथ मिलकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पुलिस अब इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है।
Related Posts
More News:
- 1. UP News : होमवर्क पूरा नहीं कर पाया 10 साल का छात्र, टीचर ने मासूम को 105 बार डंडे से मारा, पैर और शरीर पर चोट के निशान
- 2. MP : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव से की भेंट, असम से जंगली भैंसा लाकर मध्यप्रदेश के वनों में बसाने पर हुई चर्चा
- 3. सोनी पल पर लौट रहा है ज्ञान का सबसे बड़ा मंच- ‘कौन बनेगा करोड़पति’ सीजन 16
- 4. UP: मथुरा में एक ही परिवार के पांच लोगों ने खाया जहर, सामूहिक आत्महत्या से इलाके में सनसनी, जांच में जुटी पुलिस
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

