Raigarh Fire News : गैस गोदाम में आग लगने से हड़कंप, फायर ब्रिगेड की तत्परता से टली बड़ी घटना
- Rohit banchhor
- 08 Aug, 2024
Raigarh Fire News : रायगढ़। जिले के टीवी टावर रोड स्थित एचपी गैस गोदाम में आज दोपहर सिलेंडर फटने से अचानक आग लग गई,
Raigarh Fire News : रायगढ़। जिले के टीवी टावर रोड स्थित एचपी गैस गोदाम में आज दोपहर सिलेंडर फटने से अचानक आग लग गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। घटना दोपहर 3.51 बजे के करीब हुई, जब गोदाम के स्टोर रूम में रखे सिलेंडर में विस्फोट हुआ। देखते ही देखते आग तेजी से स्टोर रूम और गार्ड रूम में फैल गई, जिससे वहां रखे कुछ खाली गैस सिलेंडर और पुराने टायर जलकर राख हो गए।

Raigarh Fire News : स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी, जिसके बाद दोनों टीमों ने मौके पर पहुंचकर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। राहत की बात यह रही कि इस घटना से कोई जनहानि नहीं हुई।
Raigarh Fire News : पुलिस की प्रारंभिक जांच में पाया गया है कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी, जिससे स्टोर रूम में रखा एक एक्सपायरी सिलेंडर फट गया। गोदाम के संचालक ने बताया कि आग के कारण कुछ खाली गैस सिलेंडरों को बाहर निकाल लिया गया था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। फिलहाल इस घटना की जांच जारी है।

