Create your Account
छत्तीसगढ़ में एकसाथ निकाय और पंचायत चुनाव की संभावना, कांग्रेस ने बीजेपी के बीच बहस तेज
- VP B
- 09 Aug, 2024
प्रदेश मे साल के अंत में होने वाले नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव एक साथ होनी चाहिए या नहीं राज्य सरकार ने इस संबंध में प्रदेश के आम लोगों से सुझाव मांगे हैं
रायपुर: प्रदेश मे सभी राजनितिक दल नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव की तैयारियां मे जुट गई है. संभावत: इसी साल के अंत तक यहां निकाय चुनाव और पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान किया जा सकता है. ऐसे मे सरकार वन नेशन वन इलेक्शन की ओर आगे बढ़ रही हैँ. सरकार ने निकाय ओर पंचायत चुनाव एक साथ कराने लोगो से सुझाव मांगे है. कांग्रेस इसे बीजेपी का डर बता रही है, और पूछ रही है कि क्या निकाय चुनाव भी मोदी के चेहरे पर लड़ेंगे.?
प्रदेश मे साल के अंत में होने वाले नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव एक साथ होनी चाहिए या नहीं राज्य सरकार ने इस संबंध में प्रदेश के आम लोगों से सुझाव मांगे हैं. दरअसल विधानसभा के मानसून सत्र में इस संबंध में एक आशासकीय संकल्प लाया था. इसके बाद राज्य सरकार ने इस संबंध में एक कमेटी का गठन किया था. अब यह कमेटी ने लोगो से सुझाव मांगे है कि दोनों चुनाव क्या एक साथ होने चाहिए ? उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि देश में वन नेशन-वन इलेक्शन की चर्चा हो रही है. छत्तीसगढ़ सरकार भी इसी दिशा में सोच रही है. निकाय-पंचायती चुनाव एक साथ कराए जाने को लेकर सुझाव मांगे गए हैं. राज्य सरकार ने एक कमेटी का भी गठन किया है, जो सुझावों पर विचार करके तय करेगी. म्युनिसिपल व पंचायती नियमों का भी अध्ययन करेंगे, जिसके बाद समिति की रिपोर्ट पर सरकार निर्णय करेगी.
आपको बताते चले कि नगरीय निकाय चुनाव में शहरी क्षेत्रों की जनता मतदान करती है और शहर सरकार का चुनाव करती है. नगरी निकाय चुनाव में नगर पालिका, नगर निगम और नगर पंचायत क्षेत्रों में चुनाव कराया जाता है. इस चुनाव में महापौर, नगर पंचायत अध्यक्ष और पार्षदों का चुनाव किया जाता है. इधर कांग्रेस इसे भाजपा का डर बता रही है. पीसीसीचीफ दीपक बैज ने कहा कि वन नेसन् वन इलेक्शन मुंह में ही अच्छा लगता है. भाजपा पूरी तरह से डरी हुई है नगरी निकाय और पंचायत चुनाव को लेकर इसलिए वह एक चुनाव एक साथ करना चाहती है. क्या भाजपा नरेंद्र मोदी के चेहरे पर निकाय चुनाव लड़ेगी?
आपको बतादे कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत पंचायती राज के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत और जिला पंचायत क्षेत्रों में चुनाव कराया जाता है. इसमें ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत और जिला पंचायत क्षेत्र के अंतर्गत रहने वाली जनता मतदान करती है और जिला, जनपद पंचायत अध्यक्ष, सरपंच और पंच का चुनाव करती है.
Related Posts
More News:
- 1. CG News : 3.67 एकड़ में अवैध अफीम की खेती का भंडाफोड़, 7 आरोपी गिरफ्तार, 4.75 करोड़ की फसल जब्त
- 2. MP News : फिट इंडिया महिला सप्ताह कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, महिलाओं को किया सम्मानित
- 3. CGPSC Prelims Result 2025: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम जारी, 3921 अभ्यर्थी सफल, इस दिन से होगी मेंस परीक्षा
- 4. CG Accident : होली की खुशियां मातम में बदली, सड़क हादसे में दो नाबालिगों की मौत
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

