Create your Account
PM Modi Oman Visit: ओमान में बोले पीएम मोदी : 11 सालों में बदला भारत का डीएनए, भारत-ओमान दोस्ती समय के साथ और मजबूत
PM Modi Oman Visit: मस्कट। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओमान दौरे के दौरान राजधानी मस्कट में प्रवासी भारतीयों को संबोधित करते हुए भारत की बदलती ताकत और भारत-ओमान के ऐतिहासिक रिश्तों पर विस्तार से बात की। 18 दिसंबर 2025 को हुए इस कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कहा कि बीते 11 वर्षों में भारत का इकोनॉमिक डीएनए पूरी तरह बदल चुका है और आज देश एक परिवार की तरह एकजुट होकर विकास की नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने भारत और ओमान के कूटनीतिक संबंधों के 70 वर्ष पूरे होने पर प्रसन्नता जताते हुए इन रिश्तों को भरोसे और मित्रता की मजबूत नींव पर आधारित बताया।
PM Modi Oman Visit: प्रधानमंत्री ने कहा कि समय और परिस्थितियां बदल सकती हैं, लेकिन भारत-ओमान की दोस्ती हर दौर में और ज्यादा मजबूत हुई है। उन्होंने ओमान में बसे प्रवासी भारतीयों को ‘मिनी इंडिया’ बताते हुए कहा कि अलग-अलग राज्यों, भाषाओं और संस्कृतियों से आए लोग भारत की अनेकता में एकता का जीवंत उदाहरण हैं। पीएम मोदी ने कहा कि प्रवासी भारतीय दुनिया में भारत की संस्कृति, मूल्यों और क्षमताओं के सच्चे ब्रांड एंबेसडर हैं।
PM Modi Oman Visit: अपने संबोधन में पीएम मोदी ने देश में हुए आर्थिक सुधारों का उल्लेख करते हुए कहा कि सरकार ने जटिल कानूनों को सरल बनाया है और कामकाज की प्रक्रिया को आधुनिक किया है। उन्होंने श्रम कानूनों के सरलीकरण का उदाहरण देते हुए कहा कि दर्जनों कानूनों को चार लेबर कोड्स में समेटा गया है, जिससे निवेश और रोजगार को बढ़ावा मिला है। वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच भारत एक मजबूत और भरोसेमंद अर्थव्यवस्था के रूप में उभर रहा है।
PM Modi Oman Visit: प्रधानमंत्री ने भारत-ओमान सहयोग को भविष्य की जरूरत बताते हुए व्यापार, तकनीक और इनोवेशन के क्षेत्र में साझेदारी को और मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि आने वाले वर्षों में दोनों देशों के बीच लिए गए फैसले दशकों तक सकारात्मक प्रभाव डालेंगे। संबोधन के अंत में पीएम मोदी ने विश्वास जताया कि 140 करोड़ भारतीयों की एकजुटता ही भारत की सबसे बड़ी ताकत है और यही भावना भारत को वैश्विक मंच पर एक विश्वसनीय शक्ति के रूप में स्थापित कर रही है।
Related Posts
More News:
- 1. Monsoon Session of Parliament: 20 जुलाई से शुरू हो सकता है संसद का मॉनसून सत्र, कई अहम बिलों पर होगी चर्चा, PM-CM की कुर्सी छीनने वाला बिल भी हो सकता है पेश
- 2. Pakistan Bus Accident : पाकिस्तान में बड़ा हादसा : गहरी खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस; 40 लोगों की मौत
- 3. CG Transfer : तहसीलदारों का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कलेक्टर ने जारी किए तबादला आदेश, देखें लिस्ट
- 4. MP News : रवानगी रोकने की कीमत मांगना पड़ा भारी, 5 हजार की रिश्वत लेते मेडिकल ऑफिसर लोकायुक्त के जाल में फंसे
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

