Create your Account
PBKS vs MI Qualifier-2 IPL 2025: पंजाब ने क्वालिफायर-2 में मुंबई के खिलाफ जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का लिया फैसला, देखें प्लेइंग 11
PBKS vs MI Qualifier-2 IPL 2025: अहमदाबाद: IPL 2025 के क्वालिफायर-2 में आज पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच कड़ा मुकाबला होगा। क्वालिफायर-1 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से हारने के बाद पंजाब किंग्स मजबूत वापसी के लिए बेकरार है। वहीं, एलिमिनेटर में गुजरात टाइटंस को हराकर मुंबई इंडियंस आत्मविश्वास से लबरेज है। दोनों टीमें फाइनल में जगह बनाने से केवल एक कदम दूर हैं। यह रोमांचक मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शाम 7:30 बजे शुरू होगा।
टॉस और टीम में बदलाव
पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। पंजाब ने अपनी प्लेइंग-11 में एक बदलाव किया है, जिसमें चोट से उबरकर स्पिनर युजवेंद्र चहल की वापसी हुई है। मुंबई ने भी अपनी टीम में एक बदलाव किया, चोटिल रिचर्ड ग्लीसन की जगह रीस टॉप्ली को मौका दिया गया है।
हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच अब तक 32 मैच खेले गए हैं, जिनमें मुंबई ने 17 और पंजाब ने 15 जीते हैं। मुंबई का रिकॉर्ड थोड़ा बेहतर रहा है।
पिच की स्थिति
नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए अनुकूल होगी। गेंद बल्ले पर अच्छी तरह आएगी और तेज आउटफील्ड रन बनाने में मदद करेगा। ग्राउंडेड शॉट्स से बड़ा स्कोर बन सकता है। पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को 210-220 रनों का लक्ष्य रखना होगा, क्योंकि इससे कम स्कोर का बचाव मुश्किल हो सकता है। स्पिनरों को तेज गेंदबाजों की तुलना में अधिक मदद मिलने की उम्मीद है।
कहां देखें लाइव
मैच का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा। ऑनलाइन स्ट्रीमिंग जियो सिनेमा ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी।
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
मुंबई इंडियंस (MI): रोहित शर्मा, जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), नमन धीर, मिचेल सैंटनर, राज बावा, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, रीस टॉप्ली।
पंजाब किंग्स (PBKS) : प्रियांश आर्या, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहाल वढेरा, मार्कस स्टोइनिस, शशांक सिंह, अजमातुल्लाह ओमरजई, काइल जैमीसन, विजयकुमार विशाक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।
Related Posts
More News:
- 1. MP News : सिवनी को CM डॉ. मोहन यादव की सौगात, प्रदेश स्तरीय धान महोत्सव में हुए शामिल; कोदो कुटकी का बोनस किया वितरण
- 2. Sai Cabinet Meeting: मानसून सत्र से पहले साय कैबिनेट की बैठक 8 को, कई अहम मुद्दों पर चर्चा
- 3. UP Panchayat Secretary Recruitment 2026: यूपी में 13,116 पंचायत सचिवों की होगी सीधी भर्ती, तीन चरणों में पूरी होगी प्रक्रिया
- 4. UP Crime : आगरा का 'दृश्यम' कांड: पति की हत्या के बाद बाथरूम में दफनाया शव, 46 दिन तक राज छिपाती रही पत्नी
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

