Breaking News
Create your Account
Online Betting Network : सट्टा सिंडिकेट का बड़ा खुलासा, रायपुर का इन्फ्लुएंसर बाबू खेमानी मुंबई से गिरफ्तार, BMW समेत 60 लाख की संपत्ति जब्त
- Rohit banchhor
- 17 Apr, 2026
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से BMW कार समेत करीब 60 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की है।
Online Betting Network : रायपुर। पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए इन्फ्लुएंसर और कथित मास्टरमाइंड बाबू खेमानी को मुंबई से गिरफ्तार कर लिया है। इस कार्रवाई में उसके साथ 6 अन्य आरोपियों को भी पकड़ा गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से BMW कार समेत करीब 60 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की है।
जांच में खुलासा हुआ है कि बाबू खेमानी ने सोशल मीडिया पर अपने फॉलोअर्स का इस्तेमाल कर हाई-प्रोफाइल लोगों तक पहुंच बनाई और उन्हें सट्टा खेलने के लिए प्रेरित किया। उसने महादेव ऐप की तर्ज पर “3 STUMPS” नाम से एक ऑनलाइन सट्टा प्लेटफॉर्म शुरू किया था, जिसे उसके रिश्तेदार और करीबी अलग-अलग जगहों से ऑपरेट कर रहे थे।
पुलिस के मुताबिक, खेमानी सट्टे के पैसे की वसूली के लिए दबाव भी बनाता था। रायपुर में पुलिस की सख्ती बढ़ने के बाद उसने अपना नेटवर्क दूसरे राज्यों में शिफ्ट कर दिया और वहां से ऑनलाइन सट्टा खिलाने लगा।
अब पुलिस इस पूरे सिंडिकेट के विदेशी कनेक्शन की भी जांच कर रही है। अधिकारियों का मानना है कि आने वाले दिनों में इस मामले में और बड़े खुलासे हो सकते हैं, क्योंकि नेटवर्क काफी बड़ा और संगठित तरीके से संचालित किया जा रहा था।
Related Posts
More News:
- 1. MP News : मध्य प्रदेश विधानसभा 2026-27 सत्र के लिए विधानसभा सदन समितियों का गठन, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव समेत इनके नाम शामिल
- 2. KKR vs LSG IPL 2026: KKR ने LSG को दिया 182 रन का टारगेट, राठी और यादव ने झटके एक एक विकेट
- 3. MP News : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दशहरा मैदान में भारतीय नव वर्ष मेले को किया संबोधित, कहा– मेलों से बढ़ता है मेल-मिलाप
- 4. Noida Protest: आज भी सड़कों पर उतरे लोग कर्मचारी, पुलिस से झड़प; वेतन बढ़ाने की मांग पर हिंसक प्रदर्शन
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

