Create your Account
Odisha Firing on train: ओडिशा में चलती ट्रेन पर फायरिंग, कोच के ग्लास टूटे, पुरी-नंदन कानन एक्सप्रेस को बनाया निशाना
- Pradeep Sharma
- 05 Nov, 2024
Odisha Firing on train: ओडिशा के भद्रक जिले में पुरी से नई दिल्ली के बीच चलने वाली नंदन कानन एक्सप्रेस पर कुछ लोगों ने ट्रेन पर गोलियां दागी। ट्रेन के ऊपर फायरिंग होने से रेलवे
नई दिल्ली/कटक। Odisha Firing on train: ओडिशा के भद्रक जिले में पुरी से नई दिल्ली के बीच चलने वाली नंदन कानन एक्सप्रेस पर कुछ लोगों ने ट्रेन पर गोलियां दागी। ट्रेन के ऊपर फायरिंग होने से रेलवे के कोच के ग्लास टूट गए। घटना के बाद रेलवे की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के जवानों ने नंदन कानन एक्सप्रेस को सुरक्षित किया और उसे पुरी तक ले गए।
Odisha Firing on train: रेलवे ने बयान में कहा कि 12816 आनंद विहार-पुरी नंदन कानन एक्सप्रेस के गार्ड ने एक घटना की सूचना दी। गार्ड ने कहा कि गार्ड वैन की खिड़की पर किसी चीज से हमला किया गया था। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के अनुसार यह घटना ओडिशा के भद्रक-बौदपुर खंड में सुबह 9.30 बजे के आसपास हुई। ट्रेन सुबह 9.25 बजे भद्रक स्टेशन से रवाना हुई और कथित गोलीबारी पांच मिनट बाद हुई।
Odisha Firing on train: इस घटना से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। साथ ही यात्री दहशत में भी आ गए। ट्रेन में हुई इस फायरिंग का एक वीडियो भी सामने आया है। इसमें साफ दिख रहा है कि फायरिंग से किस तरह से कोच को नुकसान पहुंचा है। यात्री दशहत में इसेदेख रहे हैं। बता दें कि ओडिशा में ट्रेन पर हमले की यह घटना ऐसे वक्त पर सामने आई है जब पुरी रेलवे पुलिस ने ही पिछले दिनों 30 अक्तूबर को ट्रेन से 150 बुलेट बरामद थीं। यह बुलेट पुरुषोत्तम एक्सप्रेस से बरामद की गई थी।
Related Posts
More News:
- 1. MHA Declares 23 as Terrorists under UAPA: केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, UAPA के तहत 23 लोगों को घोषित किया आतंकवादी
- 2. Bihar News : बक्सर शिक्षा विभाग की लापरवाही उजागर, बारिश के पानी में डूबे 167 स्कूलों के प्रश्न पत्र, 2100 बंडल जलजमाव में भीगे
- 3. MP News : 70 सांदीपनि विद्यालयों का होगा लोकार्पण : CM डॉ. मोहन बोले- उत्सव की तरह मनेगा कार्यक्रम, हर छात्र की हो सहभागिता
- 4. Sting Energy Drink Banned in Maharashtra: महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला: स्कूलों के पास 500 मीटर के दायरे में स्टिंग एनर्जी ड्रिंक की बिक्री पर रोक
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

