Create your Account
Nitin Nabin new BJP Chief: नितिन नबीन के हाथ BJP की कमान, PM मोदी की मौजूदगी में हुआ औपचारिक ऐलान
- Pradeep Sharma
- 20 Jan, 2026
Nitin Nabin new BJP Chief: नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) को लंबे इंतजार के बाद आज मंगलवार को नया अध्यक्ष मिल गया। पार्टी के नए प्रमुख के रूप में 5 बार के विधायक नितिन नबीन के नाम का आज औपचारिक ऐलान
Nitin Nabin new BJP Chief: नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) को लंबे इंतजार के बाद आज मंगलवार को नया अध्यक्ष मिल गया। पार्टी के नए प्रमुख के रूप में 5 बार के विधायक नितिन नबीन के नाम का आज औपचारिक ऐलान कर दिया गया। इससे पहले उन्हें कल निर्विरोध बीजेपी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया। वह इस पद पर आसीन होने वाले पार्टी के सबसे युवा नेता हैं। उन्होंने जेपी नड्डा का स्थान लिया, जो 2020 से ही अध्यक्ष पद पर काबिज थे।
Nitin Nabin new BJP Chief: बिहार की सियासत से नाता रखने वाले नितिन नबीन 5 बार विधायक रहे और वह पार्टी के शीर्ष पद के लिए एकमात्र उम्मीदवार थे। इनके समर्थन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी के अन्य वरिष्ठ नेताओं ने नामांकन पत्र दाखिल किए। वह बीजेपी के 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष बने।
Nitin Nabin new BJP Chief: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दीं शुभकामनाएं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीजेपी मुख्यालय में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए कहा, नितिन नबीन को विश्व की सबसे बड़ी पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने पर बहुत बधाई व शुभकामनाएं देता हूं। बीते कई महीनों से संगठन पर्व यानि पार्टी की छोटी सी इकाई से लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनने की व्यापक प्रक्रिया लोकतांत्रिक तरीके से, भाजपा के संविधान की भावना को ध्यान में रखकर लगातार चल रही थी। आज उसका विधि पूर्वक समापन हुआ है. संगठन पर्व का यह विशाल आयोजन भाजपा की लोकतांत्रिक आस्था, संगठनात्मक अनुशासन और कार्यकर्ता केंद्रित सोच का प्रतीक है।
Nitin Nabin new BJP Chief: BJP के नए प्रमुख नितिन नबीन
इससे पहले पार्टी के अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए निर्वाचन अधिकारी के. लक्ष्मण ने कल अपने बयान में कहा, मैं यह घोषणा करता हूं कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए केवल एक नाम, नितिन नबीन का नाम, प्रस्तावित किया गया है। नबीन को बीजेपी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने के पक्ष में नामांकन पत्रों के 37 सेट दाखिल किए गए और सभी नामांकन पत्र वैध रहे।
Nitin Nabin new BJP Chief: पीएम मोदी के अलावा पार्टी प्रमुख जेपी नड्डा के अलावा केंद्रीय मंत्री अमित शाह, राजनाथ सिंह और नितिन गडकरी समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता भी प्रस्ताव रखने वालों में शामिल थे। नबीन के लिए दाखिल 37 नामांकन पत्रों के सेटों में से 36 तो पार्टी की प्रदेश इकाइयों की ओर से दाखिल किए गए थे जबकि एक सेट बीजेपी संसदीय दल द्वारा किया गया था।
Nitin Nabin new BJP Chief: सबसे कम उम्र के राष्ट्रीय अध्यक्ष
बता दें कि, केंद्र में सत्तारुढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) की स्थापना 1980 में हुई थी और इसी साल नबीन का जन्म भी हुआ था। नबीन एक राजनीतिक परिवार से आते हैं। उनके पिता नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा बिहार विधानसभा में चार बार विधायक रहे। फिर पिता के निधन के बाद साल 2006 में नबीन राजनीति में आ गए और पटना पश्चिम से उपचुनाव के जरिए पहली बार विधायक बने। इसी सीट से उनके पिता भी चुनाव जीतते रहे।
Nitin Nabin new BJP Chief: नबीन बिहार बांकीपुर से 2010 में पहली बार चुने गए। फिर 2015, 2020 और 2025 में भी इसी सीट से लगातार चुनाव जीतने का रिकॉर्ड बनाया। नबीन बिहार सरकार में कानून एवं न्याय, शहरी विकास एवं आवास मंत्री रहे और उन्हें पिछले महीने दिसंबर में बीजेपी का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया था।
Related Posts
More News:
- 1. Bus caught fire: यमुना एक्सप्रेस-वे पर चलती बस में लगी भीषण आग, बाल-बाल बची 48 यात्रियों की जान
- 2. India Share Market Today: शेयर बाजार में मजबूती, सेंसेक्स 583 अंक उछला, निफ्टी 23,000 के पार
- 3. LSG Visit Ayodhya: आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले अयोध्या पहुंची LSG की टीम, रामलला के दर्शन कर लिया आशीर्वाद
- 4. Sukhoi-30MKI Crash: सुखोई-30 क्रैश में स्क्वाड्रन लीडर अनुज और फ्लाइट लेफ्टिनेंट पुरवेश दुरागकर शहीद, IAF ने दिया अपडेट
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

