Breaking News
FIH Women's Hockey World Cup: भारत ने इटली को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब इंग्लैंड से खिताबी भिड़ंत
CG News : हाथी शावकों के शव मिलने का मामला, 3 संदिग्ध हिरासत में, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगी खुलासा
IPL 2026 Full Squad: आईपीएल 2026 के सभी 10 टीमों का स्क्वाड, यहां देखें कौन से टीम में कौन से धुरंधर
LPG Crisis In India: गैस की किल्लत के बीच भारत की मदद को आगे आया यह देश, LNG सप्लाई का दिया प्रस्ताव
Create your Account
New Rules From 1st June 2025: UPI पेमेंट से लेकर क्रेडिट कार्ड चार्ज तक, आज से बदल गए ये 5 बड़े नियम, जानिए आप की जेब पर कितना पड़ेगा असर
New Rules From 1st June 2025: नई दिल्ली। मई का महीना खत्म हो चूका है,और आज जून की शुरुआत हो रही है। हर महीने की शुरुआत में कुछ न कुछ नियमों में बदलाव होते हैं, जो आपके जेब पर असर डालते हैं। आज हम आपको 5 ऐसे ही बदलाव के बारे में बताने वाले हैं, जिससे आपके जेब पर असर होगा। आइए जानते हैं आज 1 जून से होने वाले उन 5 बदलाव के बारे में...
1. LPG और CNG गैस की कीमतों में बदलाव
हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी और सीएनजी गैस की कीमतों की समीक्षा होती है। इस बार भी 1 जून को कीमतों में बदलाव की संभावना है, जो आपके घरेलू बजट को प्रभावित कर सकता है।
2. UPI पेमेंट में तेजी
16 जून 2025 से यूपीआई पेमेंट और तेज होगा, लेकिन यह प्रक्रिया अप्रत्यक्ष रूप से आज 1 जून से प्रभावित हो सकती है क्योंकि बैंक और पेमेंट ऐप्स नए नियमों की तैयारी शुरू करेंगे। नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने ट्रांजैक्शन रिस्पॉन्स टाइम को 30 सेकंड से घटाकर 15 सेकंड करने का निर्देश दिया है। इससे डिजिटल पेमेंट उपयोगकर्ताओं को तेज और बेहतर अनुभव मिलेगा।
3. EPFO का नया वर्जन होगा लॉन्च
सरकार EPFO का नया वर्जन EPFO 3.0 को आज 1 जून में ही लॉन्च कर सकती है। इसके लॉन्च होने से 9 करोड़ से अधिक ग्राहकों को बिना किसी परेशानी के ATM से भी EPF के पैसे निकाल सकेंगे।
4. GST के इस खास नियम में होगा बदलाव
आज 1 जून से GSTN में एक बड़ा बदलाव होने जा रहा है। अगले महीने से इनवॉइस नंबर अब केस-इंसेंसिटिव(Upper and lowercase) केस फर्क नहीं माना जाएगा। इस बदलाव के बाद ABC, abc सब एक जैसे होंगे।
5. कोटक महिंद्रा बैंक के क्रेडिट कार्ड नियमों में बदलाव
आज 1 जून 2025 से कोटक महिंद्रा बैंक अपने क्रेडिट कार्ड धारकों के लिए नए चार्ज स्ट्रक्चर लागू करेगा। इसमें ऑटो-डेबिट फेल होने पर 2% चार्ज (न्यूनतम 450 रुपये, अधिकतम 5,000 रुपये), डायनेमिक करेंसी कन्वर्जन (DCC), यूटिलिटी बिल पेमेंट और एजुकेशन पेमेंट पर अतिरिक्त शुल्क शामिल हैं। इससे क्रेडिट कार्ड उपयोगकर्ताओं के खर्चों पर सीधा असर पड़ेगा।
Related Posts
More News:
- 1. MP Accident : ट्रैक्टर-बाइक की टक्कर में दो स्कूली छात्रों की मौत, परीक्षा देकर लौट रहे थे घर
- 2. CG Braking: नहीं रहे पूर्व डीजीपी विश्वरंजन, 1973 बैच के आईपीएस अधिकारी थे
- 3. West Bengal Assembly Elections 2026: पश्चिम बंगाल में कब होंगे विधानसभा चुनाव, CEC ज्ञानेश कुमार ने बात दी तारीख, 294 विधानसभा सीटों पर होना है चुनाव
- 4. Raipur City News : डॉग रेस्क्यू संस्था की आड़ में गुंडागर्दी, गर्भवती महिला से मारपीट, आरोपी पर FIR दर्ज
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

