Create your Account
MP Pappu Yadav : पप्पू यादव को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर मिली जान से मारने की धमकी, व्हाट्सएप मैसेज से फिर मचा हड़कंप
- Rohit banchhor
- 07 Nov, 2024
बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव को एक बार फिर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर जान से मारने की धमकी मिली है।
MP Pappu Yadav : पूर्णिया। बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव को एक बार फिर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर जान से मारने की धमकी मिली है। सांसद के निजी संसदीय सचिव मोहम्मद सादिक आलम को व्हाट्सएप चैट के जरिए धमकी दी गई, जिसके बाद उन्होंने नई दिल्ली के कनॉट प्लेस थाने में इस मामले की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस को धमकी भरे व्हाट्सएप मैसेज की चैट भी उपलब्ध कराई गई है। इससे पहले भी पप्पू यादव को इसी तरह से धमकियां मिल चुकी हैं, जिसमें एक बार दिल्ली से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया था, लेकिन उसके लॉरेंस गैंग से किसी तरह का संबंध नहीं निकला था।
MP Pappu Yadav : इस बार सांसद को सुपारी लेकर जान से मारने की धमकी दी गई है। सांसद के सचिव के मोबाइल नंबर पर रात 2.45 बजे और सुबह 9.45 बजे धमकी भरे मैसेज आए। चैट करने वाले ने अपना नाम कोडी भाई अंकित बताया और प्रोफाइल में लॉरेंस बिश्नोई की तस्वीर लगाई थी, जिससे धमकी देने वाले के गैंगस्टर से जुड़े होने का संकेत देने की कोशिश की गई।
MP Pappu Yadav : पहले भी मिल चुकी है धमकी
पप्पू यादव को इससे पहले भी यूएई के एक मोबाइल नंबर से धमकी दी गई थी, जिसमें दिल्ली से महेश पांडेय को गिरफ्तार किया गया था। हालांकि, पूछताछ में उसने लॉरेंस गैंग से कोई संबंध होने से इंकार कर दिया था। पूर्णिया के एसपी कार्तिकेय के शर्मा ने कहा था कि आरोपी को रिमांड पर लेकर मामले की गहराई से जांच की जाएगी और सांसद द्वारा उपलब्ध कराए गए अन्य नम्बरों की भी जांच चल रही है।
Related Posts
More News:
- 1. UP News : इंश्योरेंस पॉलिसी के नाम पर लाखों की साइबर ठगी का खुलासा, अंतरराज्यीय गिरोह के 5 आरोपी गिरफ्तार
- 2. Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती
- 3. MP News : 70 सांदीपनि विद्यालयों का होगा लोकार्पण : CM डॉ. मोहन बोले- उत्सव की तरह मनेगा कार्यक्रम, हर छात्र की हो सहभागिता
- 4. PM Modi Takaichi Meeting: पीएम मोदी ने जापान की प्रधानमंत्री को कहा 'छोटी बहन', रक्षा और सेमीकंडक्टर पर अहम समझौते
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

