Create your Account
MP News : हाईटेंशन तार की चपेट में आया युवक, मौके पर ही जलकर हुई मौत
MP News : जबलपुर। रांझी गोकलपुर इलाके में रविवार देर रात एक बेहद दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यहां एक युवक बंदरों को भगाने के लिए छत पर गया था, लेकिन कुछ ही पलों में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर उसकी मौके पर ही मौत हो गई। करंट का झटका इतना तेज था कि जोरदार धमाके के साथ युवक पूरी तरह जल गया, जिससे स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई।
MP News : रविवार लगभग रात 11 बजे अचानक तेज धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग घबरा गए और दौड़कर घटना स्थल पर पहुंचे। लेकिन तब तक युवक की मौत हो चुकी थी और उसका शरीर पूरी तरह जलकर काला पड़ गया था।
MP News : रांझी थाना प्रभारी उमेश गोल्हानी के अनुसार, मृतक संजय कुमार बिलहरी का रहने वाला था और गोकलपुर में शिवप्रसाद पटेल के लोअर बनाने के कारखाने में काम करता था। यह कारखाना डेंटल हाउस बिल्डिंग की तीसरी मंजिल पर संचालित होता है और इसी मंजिल की छत के ठीक ऊपर से हाईटेंशन लाइन गुजरती है।
MP News : घटना के समय संजय कुछ काम से छत पर गया था। इसी दौरान छत पर बंदरों का एक बड़ा झुंड आ गया। उन्हें भगाने की कोशिश में वह अनजाने में ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन तार के संपर्क में आ गया। करंट लगते ही तेज धमाका हुआ और युवक मौके पर ही जलकर गिर पड़ा।
MP News : पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि इस क्षेत्र में पहले भी हाईटेंशन तार के कारण हादसे हो चुके हैं। लगातार जोखिम के बावजूद अब तक सुरक्षा के पर्याप्त कदम नहीं उठाए गए हैं, जिससे इस तरह की घटनाएं होती रहती हैं।
Related Posts
More News:
- 1. Aaron Summers : नाबालिग लड़की से यौन उत्पीड़न मामले में इस ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ने कबूला जुर्म, अब होगी जेल
- 2. Womens T20 WC 2026 Semifinal: 8वीं बार फाइनल में पहुंची ऑस्ट्रेलिया, वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराया
- 3. Big Accident : दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस और ट्रेलर में भिड़ंत, आग लगने से इंदौर के 5 यात्रियों समेत 8 की मौत
- 4. chhattisgarh aldermen appointed: बिलासपुर, दुर्ग और बस्तर संभाग के निकायों में 415 एल्डरमैन नियुक्त,देखें सूची किसे मिली जगह
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

