Breaking News
CG Crime: मकड़ी ढाबा में सराफा कारोबारी के बैग से 30 लाख पार, मनीष ट्रेवल्स की बस से आ रहे थे रायपुर
Ajit Pawar: बारामती कोर्ट से अजित पवार को बड़ी राहत, 2014 लोकसभा चुनाव मामले में जारी प्रक्रिया रद्द
चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: छह राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश में बढ़ी SIR की समयसीमा, नया शेड्यूल जारी
Plane Crash: सागर की ढाना हवाई पट्टी पर ट्रेनी विमान क्रैश, घायल जवान को एयरलिफ्ट करते समय हुआ हादसा
Create your Account
MP News : मध्य प्रदेश में विधायकों के वेतन-भत्ते में बढ़ोतरी की तैयारी, 9 साल बाद लगेगी नई कमेटी
MP News : भोपाल। मध्य प्रदेश के वर्तमान और पूर्व विधायकों के लिए अच्छी खबर आने वाली है। राज्य सरकार ने विधायकों के वेतन और भत्तों में बढ़ोतरी की तैयारी पूरी कर ली है। इस दिशा में 9 साल बाद एक नई कमेटी का गठन किया गया है, जिसकी बैठक 11 नवंबर को होने वाली है। माना जा रहा है कि सरकार विधानसभा के आगामी शीतकालीन सत्र में विधायकों के वेतन-भत्ते संशोधन विधेयक पेश कर सकती है। इस विधेयक के जरिए वर्तमान विधायकों के वेतन, भत्ते और पूर्व विधायकों की पेंशन समेत अन्य सुविधाओं में बढ़ोतरी की जाएगी।
MP News : हालांकि, इस पहल का विपक्षी दल कांग्रेस ने विरोध किया है। पूर्व मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पीसी शर्मा ने कहा कि राज्य का बजट अभी ध्वस्त स्थिति में है और गेहूं खरीद के लिए केंद्र से सहायता ली जा रही है, ऐसे में विधायकों के वेतन-भत्ते बढ़ाना उचित नहीं है। उन्होंने सुझाव दिया कि जब तक वित्तीय हालात सुधरते नहीं, वर्तमान और पूर्व विधायकों के वेतन-भत्ते पर रोक रखी जानी चाहिए।
MP News : वहीं, भाजपा विधायक भगवानदास सबनानी ने कांग्रेस के इस विरोध को ‘नौटंकीबाज’ करार दिया। उन्होंने कहा कि वेतन-भत्ते बढ़ाने वाली कमेटी ने पूरे देश का अध्ययन किया है और हर स्तर पर बातचीत की है। अब समिति की रिपोर्ट के अनुसार ही अंतिम निर्णय लिया जाएगा। सबनानी ने कांग्रेस नेताओं को निशाने पर लेते हुए कहा कि यदि वे वास्तव में सुविधाओं का विरोध करना चाहते हैं, तो साफ कह दें कि वे नहीं लेना चाहते, नहीं तो केवल विरोध करने की नौटंकी कर रहे हैं।
MP News : राज्य में विधायकों और पूर्व विधायकों के वेतन-भत्ते में बढ़ोतरी की यह पहल कई महीनों से चर्चा में थी और अब इसे कानून का रूप देने के लिए अंतिम चरण में माना जा रहा है।
Related Posts
More News:
- 1. CG News: प्रिंसिपल से बदसलूकी करने वाला NSUI नेता आकाश कनौजिया गिरफ्तार, दुर्ग पुलिस ने नागपुर से पकड़ा
- 2. UP News : डीडीयू जंक्शन पर 35 लाख से अधिक नकदी बरामद, आरपीएफ-जीआरपी ने चेकिंग में युवक को पकड़ा
- 3. Kolkata: मेसी के कार्यक्रम में नाराज फैंस ने की स्टेडियम में तोड़फोड़, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने जताया दुख, मांगी माफ़ी, जांच समिति गठित
- 4. CG Crime : सर्राफा व्यापारियों पर फायरिंग कर लूट का सनसनीखेज मामला सुलझा, 5 महीने बाद पकड़े गए 4 शातिर लुटेरे, जेवर-हथियार बरामद
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

