Create your Account
MP News : मध्यप्रदेश में 21 साल बाद सरकारी बसों की वापसी, अगले साल इंदौर से शुरू होगी ‘जनबस’ सेवा
MP News : भोपाल। मध्यप्रदेश में लगभग दो दशक बाद फिर से सरकारी बस सेवा शुरू होने जा रही है। राज्य सरकार ने घोषणा की है कि नई सार्वजनिक परिवहन प्रणाली ‘जनबस’ नाम से अगले वर्ष 2026 में लॉन्च की जाएगी, जिसकी शुरुआत इंदौर से होगी। यह कदम प्रदेश की परिवहन व्यवस्था को नई दिशा देने वाला माना जा रहा है।
MP News : परिवहन विभाग के अनुसार, पहले चरण में करीब 10,000 बसें 25 जिलों के 6,000 से अधिक रूटों पर चलाई जाएंगी। योजना के अनुसार, अप्रैल 2027 तक यह सेवा प्रदेश के सभी संभागों और जिलों तक विस्तार कर दी जाएगी।
MP News : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की इस महत्वाकांक्षी पहल का उद्देश्य ग्रामीण, दुर्गम और आदिवासी क्षेत्रों को जिला मुख्यालयों और बड़े शहरों से बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करना है। सरकार का मानना है कि मजबूत परिवहन नेटवर्क से गांव-गांव तक आवागमन आसान होगा और इससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी बड़ा लाभ मिलेगा।
MP News : इस नई व्यवस्था के लिए पुराने मध्यप्रदेश राज्य पथ परिवहन निगम (MPSRTC) की जगह एक नई कंपनी “यात्री परिवहन एंड इन्फ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड” का गठन किया गया है, जो बस सेवा का संचालन संभालेगी। मॉनिटरिंग और कंट्रोल सरकार के हाथ में रहेगा, जबकि बसों के वास्तविक संचालन की जिम्मेदारी निजी ऑपरेटरों को दी जाएगी।
MP News : सरकार का दावा है कि ‘जनबस’ सेवा यात्रियों को सस्ती, सुरक्षित और नियमित यात्रा उपलब्ध कराएगी और साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में आर्थिक गतिविधियों को भी नई गति देगी।
Related Posts
More News:
- 1. Iran Attack On Amazon: कल दी थी चेतावनी, आज ईरान ने बहरीन में Amazon हेडक्वार्टर पर दागी मिसाइल; निशाने पर अब अमेरिकी टेक कंपनियां
- 2. Russian Military Plane Crash: क्रीमिया में रूसी सैन्य विमान दुर्घटनाग्रस्त, सभी 29 लोगों की मौत, चट्टान से टकराकर गिरा Antonov An 26
- 3. Instagram ला रहा पेड Plus फीचर, इतने में मिलेगा सब्सक्रिप्शन, साथ ही कई कंट्रोल टूल्स, स्टोरीज में भी होंगे कई बदलाव
- 4. MP News : हनुमान जयंती पर CM डॉ. मोहन यादव ने खेड़ापति हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चना, श्रद्धालुओं को दी बधाई
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

