Create your Account
MP News : किसानों को हर हाल में मिलेगी 10 घंटे बिजली, CM डॉ मोहन ने निरस्त किया विवादित सर्कुलर, चीफ इंजीनियर को हटाया
MP News : भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को स्पष्ट किया कि अन्नदाता का हित हमेशा सर्वोपरि है और किसानों को हर हाल में 10 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने मीडिया को जारी संदेश में कहा कि सरकार किसानों के कल्याण के लिए पूर्ण प्रतिबद्ध है और उनकी समस्याओं का समाधान सर्वोच्च प्राथमिकता है।
MP News : मुख्यमंत्री ने बताया कि हाल ही में जारी विवादित सर्कुलर ने जनता और किसानों के बीच गलतफहमी पैदा की थी। इसे तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया गया है। साथ ही इस सर्कुलर से जुड़े संबंधित चीफ इंजीनियर को पद से हटा दिया गया है और उस पर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
MP News : डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार संवेदनशील और किसान हितैषी है। बिजली आपूर्ति से जुड़े विवादित निर्णयों को तुरंत संशोधित कर किसानों के हित में कदम उठाए गए हैं। उन्होंने यह भी बताया कि सरकार ने किसानों के समग्र उत्थान के लिए कई महत्वपूर्ण और क्रांतिकारी निर्णय लिए हैं, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था और कृषि क्षेत्र में स्थिरता बनी रहे।
Related Posts
More News:
- 1. CG News: छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य कानून पर रोक लगाने की याचिका हाई कोर्ट से खारिज
- 2. India Vs England 1st T20: भारत-इंग्लैंड पहला टी-20 मैच आज, वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू पर सस्पेंस, यहां देखें संभावित प्लेइंग इलेवन
- 3. ICAI ने जारी किया CA फाउंडेशन मई 2026 का रिजल्ट, साक्षी जैन बनीं ऑल इंडिया टॉपर, ऐसे देखें अपना परिणाम
- 4. Aamir Khan-Gauri Spratt Wedding: आमिर खान की तीसरी शादी : गौरी स्प्रैट संग करेंगे रजिस्टर्ड मैरिज! जानें पूरा प्लान
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

