Create your Account
MP News : रिश्वतखोर पटवारी गिरफ्तार, किसान से 2 हजार लेते ही लोकायुक्त ने धर दबोचा
MP News : सीधी। मध्य प्रदेश के सीधी जिले में लोकायुक्त रीवा टीम ने शुक्रवार को एक पटवारी को 2 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी पटवारी किसान से स्थगन आदेश के प्रतिवेदन के बदले 5 हजार रुपये की मांग कर रहा था। यह कार्रवाई चुरहट थाना क्षेत्र के डढ़िया गांव में की गई, जहां आरोपी दूसरी किस्त लेने पहुंचा था।
शिकायतकर्ता राजेश सिंह ने 4 नवंबर को लोकायुक्त कार्यालय रीवा में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि नायब तहसीलदार कार्यालय में लगाए गए स्थगन आदेश आवेदन पर रिपोर्ट देने के लिए पटवारी शिव प्रताप सिंह ने 5 हजार रुपये रिश्वत मांगी थी। पहली किस्त के रूप में आरोपी ने 3 हजार रुपये पहले ही ले लिए थे। शेष 2 हजार रुपये की दूसरी किस्त लेते ही लोकायुक्त टीम ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया।
लोकायुक्त की 12 सदस्यीय टीम ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई की। जैसे ही शिकायतकर्ता ने आरोपी को पैसे दिए, पहले से मौजूद टीम ने तत्काल छापा मारकर पटवारी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
Related Posts
More News:
- 1. Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती
- 2. CG Breaking : जल संसाधन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फैसला, जितेन्द्र कुमार नेताम को प्रमुख अभियंता का अतिरिक्त प्रभार
- 3. PM Modi Takaichi Meeting: पीएम मोदी ने जापान की प्रधानमंत्री को कहा 'छोटी बहन', रक्षा और सेमीकंडक्टर पर अहम समझौते
- 4. Stock Market, July 2: शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन तेजी, 27 मिनट में निवेशकों ने कमाए 2.82 लाख करोड़
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

