MP Accident : नेवी के दो जवानों की बाइक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौके पर हुई दोनों की मौत
- Rohit banchhor
- 09 Nov, 2025
सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू कर दी है ताकि टक्कर मारने वाले वाहन और चालक की पहचान की जा सके।
MP Accident : भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से एक दर्दनाक खबर सामने आई है, जहां भारतीय नेवी के दो जवानों की सड़क हादसे में मौत हो गई। घटना ने पूरे रक्षा कॉलोनी और साथियों को गमगीन कर दिया है। बता दें कि यह हादसा परवलिया इलाके में हुआ, जब दोनों जवान बोट क्लब पर प्रैक्टिस के लिए जा रहे थे।
मृतकों की पहचान विष्णु आर्य और आनंद कृष्णन के रूप में हुई है। दोनों ही केरल के रहने वाले थे और भोपाल के रक्षा बिहार कॉलोनी में निवास कर रहे थे। जानकारी के अनुसार, सुबह वे दोनों अपनी बाइक से निकले थे कि रास्ते में एक अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
घटनास्थल से पुलिस को दो हेलमेट मिले हैं, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि हादसा अत्यंत तेज रफ्तार में हुआ होगा। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू कर दी है ताकि टक्कर मारने वाले वाहन और चालक की पहचान की जा सके।

