Create your Account
बागबाहरा ब्लॉक में कार्यरत स्थानीय शिक्षक को बी आर सी सी बागबाहरा के पद दी जाये नियुक्ति- विनोद यादव
- VP B
- 31 Jul, 2024
22 जुलाई 2024 को जिला परियोजना कार्यालय महासमुंद द्वारा जारी नियुक्ति आदेश में पिथौरा, बसना, और सरायपाली ब्लॉक के स्थानीय शिक्षकों को प्राथमिकता दी गई
बागबाहरा: बागबाहरा ब्लॉक में बी आर सी सी (ब्लॉक रिसोर्स सेंटर कोऑर्डिनेटर) का पद रिक्त होने के कारण शिक्षा विभाग का कामकाज प्रभावित हो रहा है। छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के ब्लॉक अध्यक्ष विनोद यादव ने स्थानीय शिक्षक को इस पद पर नियुक्त करने की मांग की है।
ज्ञात हो कि 12 मार्च 2024 को जिला परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा, महासमुंद द्वारा बागबाहरा, पिथौरा, बसना और सरायपाली ब्लॉक के लिए बी आर सी पद हेतु विज्ञापन जारी किया गया था। हालांकि, नियमों के विपरीत सरायपाली ब्लॉक के ललित साहू को बागबाहरा ब्लॉक के बी आर सी के पद पर नियुक्त कर दिया गया। ललित साहू ने बागबाहरा ब्लॉक में कार्य करने में असमर्थता व्यक्त करते हुए अपनी नियुक्ति निरस्त करने हेतु आवेदन प्रस्तुत किया है।
ललित साहू ने जिला परियोजना संचालक समग्र शिक्षा जिला महासमुंद के समक्ष प्रस्तुत करते हुए कहा है कि विज्ञप्ति के अनुसार मैंने ब्लॉक सरायपाली के बी आर सी सी पद हेतु आवेदन किया था किंतु मेरी बिना सहमति के बागबाहरा ब्लॉक में कार्य करने हेतु आदेशित किया गया है।
Share The News
Related Posts
More News:
- 1. LPG gas cylinder shortage: गैस संकट से इस बड़ी टेक कंपनी ऑफिस के लोगों को वर्क फ्रॉम होम पर भेजा, Zomato, Swiggy के 50 प्रतिशत फूड डिलीवरी ऑर्डर कैंसिल
- 2. Raipur City News : होली की रात खून से लाल राजधानी, रेलवे ट्रैक के पास युवक पर चाकू से हमला, आरोपी फरार
- 3. CG News : पूर्व गृह मंत्री के बेटे की फिर बढ़ी मुश्किलें, एक और केस दर्ज, नशे में पुलिस से अभद्रता का आरोप
- 4. Raipur City News : स्टेशन क्षेत्र में 4 घंटे हल्के मालवाहक वाहनों पर प्रवेश प्रतिबंध, यातायात सुचारू बनाने का कदम
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

