Create your Account
Kerala Cargo Ship Fire: केरल तट के पास मालवाहक जहाज में लगी आग, 18 को बचाया गया; देखें VIDEO
Kerala Cargo Ship Fire: कोझिकोड/अरब सागर। सोमवार सुबह केरल तट के पास अरब सागर में एक बड़े विदेशी मालवाहक जहाज में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। यह हादसा कोझिकोड तट से करीब 40 समुद्री मील दूर हुआ। जहाज पर विस्फोट और आग की कई घटनाओं के बाद 22 में से 18 कर्मी समुद्र में कूद गए, जिन्हें भारतीय तटरक्षक बल ने सफलतापूर्वक बचा लिया, जबकि 4 लोग अभी भी लापता हैं। जहाज अब भी डूबा नहीं है, लेकिन स्थिति अत्यंत गंभीर बनी हुई है।
बचाव अभियान में जुटी भारतीय तटरक्षक टीम
भारतीय तटरक्षक बल (Indian Coast Guard) ने आपात स्थिति को देखते हुए त्वरित कार्रवाई करते हुए बचाव पोतों और हेलीकॉप्टरों को तैनात किया। तटरक्षक दल ने 18 कर्मियों को समुद्र से सुरक्षित निकालकर बचाव नौकाओं के जरिए तट पर पहुंचाया। कोस्ट गार्ड के अनुसार, जहाज संभवतः सिंगापुर ध्वज वाला है और मुंबई की ओर बढ़ रहा था।
समुद्र में गिरे 20 कंटेनर, पर्यावरण को खतरा
आग और धमाकों की वजह से करीब 20 कंटेनर समुद्र में गिर गए, जिनमें से कुछ में संभावित रूप से खतरनाक पदार्थ होने की आशंका है। इससे समुद्री जीवन और तटीय पारिस्थितिकी तंत्र पर खतरा मंडरा रहा है। तटरक्षक बल ने स्थिति की निगरानी के लिए क्षेत्र में गश्त तेज कर दी है और कंटेनरों की पहचान व पुनर्प्राप्ति के प्रयास तेज कर दिए हैं।
केरल: अरब सागर में मालवाहक जहाज में लगी भीषण आग!
सुनी गई धमाकों की आवाज!
चालक दल के 18 सदस्यों को बचाया गया!
4 अब भी लापता, पांच हुए घायल
📷#Kerala #ShipExplosion #BreakingNews pic.twitter.com/1De2iBqYAJ
केरल सरकार ने जारी किए अलर्ट
केरल के मुख्यमंत्री ने राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (KSDMA) को निर्देश दिया है कि वह एर्नाकुलम और कोझिकोड के जिला कलेक्टरों को आवश्यक तैयारी के निर्देश दें। यह सुनिश्चित करने को कहा गया है कि अगर जहाज के अन्य कर्मियों को तट पर लाया जाए, तो उन्हें तत्काल चिकित्सीय और राहत सेवाएं मिलें। स्थानीय अस्पतालों को भी हाई अलर्ट पर रखा गया है।
Related Posts
More News:
- 1. chhattisgarh aldermen appointed: बिलासपुर, दुर्ग और बस्तर संभाग के निकायों में 415 एल्डरमैन नियुक्त,देखें सूची किसे मिली जगह
- 2. CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में मानसून एक्टिव, गरज-चमक के साथ बारिश का अनुमान, जानें रायपुर के मौसम का हाल
- 3. Japanese PM Sanae Takaichi Visit India: जापान की प्रधानमंत्री पहली बार भारत दौरे पर, इंडो-पैसिफिक और AI-सेमीकंडक्टर समेत कई समझौतों की उम्मीद
- 4. Navya-Malik drug-case: ड्रग्स क्वीन नव्या मलिक एमडीएमए केस की जांच अब एसआईटी के हवाले, ड्रग नेटवर्क और मनी ट्रेल की होगी नए सिरे से पड़ताल
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

