Breaking News
Instagram यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट, अब कैरोसेल पोस्ट में हर फोटो-वीडियो पर लिख सकेंगे अलग-अलग कैप्शन
FAF Du Plessis : फाफ डु प्लेसी ने 41 की उम्र में जड़ा शतक, टी20 क्रिकेट में बने सबसे उम्रदराज शतकवीर
Cocktail 2 में फिर चलेगा ‘तुम ही हो बंधु’ का जादू, शाहिद कपूर, रश्मिका और कृति ने डांस से मचाया धमाल
Stock Market June 17: लगातार चौथे दिन शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 347 अंक चढ़ा, निफ्टी में भी उछाल
CG News : गौ सेवा आयोग अध्यक्ष की गाड़ी पर हमले की कोशिश, नशे में धुत युवकों ने की बदसलूकी, गिरफ्तार
Create your Account
Jodhpur Accident : श्रद्धालुओं से भरी ट्रैवलर खड़े ट्रेलर से टकराई, 18 की मौत, कई घायल
Jodhpur Accident : जोधपुर। राजस्थान के जोधपुर जिले के मतोड़ा क्षेत्र में रविवार रात एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया। श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैवलर गाड़ी सड़क किनारे खड़े ट्रेलर में जा घुसी, जिससे मौके पर ही 18 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा इतना भीषण था कि ट्रैवलर का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और आसपास अफरा-तफरी मच गई।
Jodhpur Accident : जानकारी के अनुसार, यह ट्रैवलर जोधपुर के सूरसागर क्षेत्र से श्रद्धालुओं को लेकर बीकानेर जिले के कोलायत मंदिर दर्शन के लिए गई थी। दर्शन के बाद देर रात जब सभी श्रद्धालु लौट रहे थे, तभी जोधपुर के मतोड़ा क्षेत्र में ट्रैवलर सड़क किनारे खड़े एक ट्रेलर से जोरदार टक्कर खा गई। टक्कर इतनी भयावह थी कि कई यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाकी गंभीर रूप से घायल हो गए।
Jodhpur Accident : हादसे की सूचना मिलते ही मतोड़ा थाना अधिकारी अमानाराम अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। पुलिस ने घायलों को वाहन से निकालकर तुरंत नजदीकी अस्पताल भेजा। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर घायलों को जोधपुर के बड़े अस्पताल में रेफर किया गया है।
Jodhpur Accident : थाना अधिकारी अमानाराम ने बताया कि अब तक 18 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। मृतक सभी जोधपुर के सूरसागर क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों को सूचित कर दिया गया है।
Related Posts
More News:
- 1. CBSE की तीन-भाषा नीति को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती, पूर्व मंत्री ने दायर की याचिका
- 2. Monsoon 2026: इंतजार खत्म...अगले 20 घंटे में केरल पहुंचेगा मानसून, 4 जून से तटीय इलाकों में भारी बारिश का अनुमान
- 3. CG Police Transfer : पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 80 पुलिसकर्मियों के हुए तबादले, देखें लिस्ट
- 4. CG: प्रथम नियुक्ति तिथि से गणना कर मिले पूर्ण पेंशन - याचिकाकर्ताओ ने डीपीआई का किया घेराव
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

