Create your Account
IND vs NZ 3rd ODI: डेरिल मिशेल और ग्लेन फिलिप्स के शतक के बदौलत न्यूजीलैंड ने भारत को दिया 338 रनों का टारगेट, अर्शदीप और राणा ने झटके 3-3
IND vs NZ 3rd ODI: इंदौर: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का निर्णायक मुकाबला इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेला जा रहा है। सीरीज 1-1 से बराबर होने के कारण आज की जीत सीरीज दिलाएगी। भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया, जिसके बाद न्यूजीलैंड ने 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 337 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया।
IND vs NZ 3rd ODI: न्यूजीलैंड की पारी की नींव डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स ने रखी। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 219 रनों की शानदार साझेदारी की। मिचेल ने 131 गेंदों में 137 रन बनाए, जबकि फिलिप्स ने 88 गेंदों पर 106 रनों की पारी खेली। मिचेल को मोहम्मद सिराज ने आउट किया। शुरुआत खराब रही पहले ओवर में ही अर्शदीप सिंह ने हेनरी निकोल्स को शून्य पर आउट कर दिया। हर्षित राणा ने डेवोन कॉनवे (5) और विल यंग (30) को पवेलियन भेजा। अर्शदीप ने फिर ग्लेन फिलिप्स को आउट कर बड़ी साझेदारी तोड़ी।
IND vs NZ 3rd ODI: भारतीय गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा सबसे सफल रहे, दोनों ने 3-3 विकेट लिए। मोहम्मद सिराज और कुलदीप यादव को एक-एक विकेट मिला। होलकर की बल्लेबाजी अनुकूल पिच पर न्यूजीलैंड ने आखिरी ओवरों में रन गति बढ़ाई, जिससे भारत को अब 338 रनों का लक्ष्य मिला है। भारतीय टीम अब चुनौतीपूर्ण चेज के लिए उतरेगी। फैंस को उम्मीद है कि शुभमन गिल की कप्तानी में टीम यह लक्ष्य हासिल कर सीरीज जीतेगी। मैच अभी जारी है और रोमांच चरम पर है।
Related Posts
More News:
- 1. UP News : एकतरफा प्यार का सनकी अंजाम: कक्षा 12वीं के छात्र ने टीचर के काटे होंठ, हालत गंभीर
- 2. CG News : अबूझमाड़ के जंगल में नक्सलियों का बड़ा डंप मिला, प्रेशर कुकर IED मौके पर नष्ट
- 3. MP News : मैराथन में थमी सांस, फिनिश लाइन से 100 मीटर पहले युवक की मौत
- 4. Gold and Silver Prices: सोने-चांदी में भारी भूचाल, दो दिनों में रिकॉर्ड गिरावट, जानें बजट के दिन का हाल
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

