Create your Account
IND vs NZ 2nd ODI: केएल राहुल के शतक के दम पर भारत ने बनाए 284/7, कप्तान गिल ने भी लगाया अर्धशतक
IND vs NZ 2nd ODI: राजकोट: सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम (निरंजन शाह स्टेडियम) में चल रहे भारत-न्यूजीलैंड तीन मैचों की वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले में न्यूजीलैंड के कप्तान माइकल ब्रेसवेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। भारतीय टीम निर्धारित 50 ओवर में सात विकेट खोकर 284 रन बनाने में सफल रही।
IND vs NZ 2nd ODI: केएल राहुल ने शानदार नाबाद शतकीय पारी खेली। उन्होंने 92 गेंदों में 11 चौके और एक छक्के की मदद से नाबाद 112 रन ठोके। राहुल के अलावा कप्तान शुभमन गिल ने 56 रनों की उपयोगी पारी खेली। अन्य बल्लेबाजों में रवींद्र जडेजा ने 27, रोहित शर्मा ने 24, विराट कोहली ने 23 और नीतीश कुमार रेड्डी ने 20 रन बनाए। श्रेयस अय्यर 8, हर्षित राणा 2 और मोहम्मद सिराज 2 रन बनाकर नाबाद रहे।
IND vs NZ 2nd ODI: न्यूजीलैंड की ओर से क्रिस्टन क्लार्क सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने तीन विकेट झटके। काइल जैमिसन, जकारी फोक्स, डेब्यू कर रहे जेडन लेनॉक्स और माइकल ब्रेसवेल को एक-एक विकेट मिला। दोनों टीमों ने प्लेइंग-11 में एक-एक बदलाव किया। न्यूजीलैंड में आदित्य अशोक की जगह जेडन लेनॉक्स डेब्यू कर रहे हैं, जबकि भारत में वॉशिंगटन सुंदर के स्थान पर नीतीश कुमार रेड्डी को मौका मिला। वडोदरा में पहले मैच में चार विकेट से जीत दर्ज करने वाली शुभमन गिल की अगुवाई वाली भारतीय टीम आज सीरीज सील करने के इरादे से उतरी है। न्यूजीलैंड को जीत के लिए 285 रनों का लक्ष्य मिला है।
Related Posts
More News:
- 1. CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में बदला मौसम, पेंड्रा में गरज-चमक के साथ तेज बारिश, कई इलाकों में बिजली सप्लाई ठप
- 2. CG News : सोशल मीडिया पर रील बनाने को लेकर पति-पत्नी में विवाद, आहत महिला ने उठाया खौफनाक कदम
- 3. Salman Khan: 23 साल बाद बड़े पर्दे पर लौट रहे है राधे भईया, थिएटर्स में इस दिन री-रिलीज होगी 'तेरे नाम'
- 4. CG News : CGMSC बैठक में स्वास्थ्य मंत्री का सख्त रुख, दवाइयों की कमी बर्दाश्त नहीं, लापरवाही पर होगी सीधी कार्रवाई
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

