Create your Account
IND vs NZ 2nd ODI: डेरिल मिचेल के नाबाद शतक से न्यूजीलैंड की 7 विकेट से जीत, सीरीज 1-1 से बराबर
IND vs NZ 2nd ODI: राजकोट: सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले गए तीन मैचों की वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले में न्यूजीलैंड ने भारत को सात विकेट से हरा दिया। डेरिल मिचेल की नाबाद शतकीय पारी की बदौलत कीवी टीम ने 285 रनों के लक्ष्य को 47.3 ओवर में सिर्फ तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया। इस जीत से सीरीज 1-1 की बराबरी पर पहुंच गई है।
IND vs NZ 2nd ODI: भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए केएल राहुल के नाबाद 112 रनों की मदद से 50 ओवर में सात विकेट पर 284 रन बनाए थे। जवाब में न्यूजीलैंड की शुरुआत खराब रही और दो विकेट जल्द गिर गए। लेकिन इसके बाद डेरिल मिचेल और विल यंग ने तीसरे विकेट के लिए 162 रनों की शानदार साझेदारी की। यंग 98 गेंदों में सात चौकों की मदद से 87 रन बनाकर आउट हुए, जबकि मिचेल ने 117 गेंदों पर 11 चौके और दो छक्के लगाते हुए नाबाद 131 रन ठोके। अंत में ग्लेन फिलिप्स ने 25 गेंदों में 32 रन (दो चौके, एक छक्का) बनाकर नाबाद रहते हुए टीम को जीत दिलाई।
IND vs NZ 2nd ODI: भारतीय गेंदबाजी में हर्षित राणा, प्रसिद्ध कृष्णा और कुलदीप यादव को एक-एक विकेट मिला, लेकिन वे कीवी बल्लेबाजों पर दबाव नहीं बना सके। पहले मैच में जीत दर्ज करने वाली भारतीय टीम सीरीज में अजेय बढ़त बनाने से चूक गई। अब निर्णायक तीसरा मैच 18 जनवरी को खेला जाएगा।
Related Posts
More News:
- 1. CG News : जंगल गया बुजुर्ग को हाथी ने उतारा मौत के घाट, 101 हाथियों से बढ़ा खतरा, दहशत में ग्रामीण
- 2. CG Crime : पत्नी के प्रेमी को पति ने भाई संग मिलकर पीट-पीटकर मार डाला, खुद थाने जाकर किया सरेंडर
- 3. Rajim Kumbh Kalp Mela : त्रिवेणी संगम राजिम में कुंभ कल्प मेला आरंभ, राज्यपाल ने की महाआरती
- 4. Share Market Today 2 February: शेयर बाजार की जोरदार वापसी, सेंसेक्स-निफ्टी उछले, बजट के लॉन्ग-टर्म संकेतों से बढ़ा भरोसा
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

