Create your Account
24 फरवरी को ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का शुभारंभ, प्रधानमंत्री मोदी लॉन्च करेंगे मोहन सरकार की 17 नई नीतियां, मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम जारी
भोपाल: मध्य प्रदेश में 24 फरवरी को ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का भव्य शुभारंभ होने जा रहा है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्य अतिथि होंगे। इस दौरान पीएम मोदी मोहन सरकार की 17 नई नीतियों को लॉन्च करेंगे। सुबह 10:00 बजे पीएम मोदी मानव संग्रहालय कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे। 10:02 से 10:10 तक वे एमपी पवेलियन और एक्सपीरियंस जोन का दौरा करेंगे। 10:10 से 10:12 बजे शुभारंभ सत्र हॉल में उनका आगमन होगा, जहां मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव उनका स्वागत करेंगे।
10:12 से 10:15 तक 'मध्य प्रदेश अनंत संभावनाएं' पर वीडियो प्रसारण होगा। इसके बाद 10:15 से 10:17 तक पीएम मोदी प्रदेश की 17 नीतियों का लॉन्च करेंगे, जिनमें मध्यप्रदेश उद्योग नीति 2025, MSME नीति, एक्सपोर्ट्स प्रमोशन नीति 2025, लोजिस्टिक्स नीति, स्टार्टअप नीति, एवीजीसीएक्सआर नीति 2025, जीसीसी नीति 2025, सेमीकंडक्टर नीति 2025, ड्रोन संवर्धन नीति 2025, फिल्म पर्यटन नीति 2025, पर्यटन नीति 2025, पम्प हाइड्रो स्टोरेज नीति, सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन 2025, विमानन नीति, नवकरणीय ऊर्जा नीति, स्वास्थ्य निवेश प्रोत्साहन नीति और एकीकृत टाउनशिप नीति शामिल हैं।
10:17 से 10:25 तक उद्योगपतियों का वीडियो संबोधन, 10:25 से 10:35 तक मुख्यमंत्री का संबोधन और 10:35 बजे से पीएम का संबोधन होगा। इसके बाद वे दिल्ली रवाना होंगे। यह समिट राज्य के विकास में मील का पत्थर साबित होगी।
Related Posts
More News:
- 1. IND Vs ENG 5th T20: बटलर-ब्रुक के आगे पस्त हुए भारतीय गेंदबाज, जीत के लिए बनाने होंगे 258 रन
- 2. UP: यहां फिर बदला स्कूल खुलने का समय, बीएसए ने जारी किया आदेश, जानिए अब कब लगेंगी कक्षाएं
- 3. DRDO: पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का सफल परीक्षण, DRDO ने बताया कितने किमी है रेंज
- 4. Monday's Horoscope: सप्ताह का पहला दिन इन राशियों के लिए लाएगा खुशखबरी, जानें सभी 12 राशियों का हाल
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

