Create your Account
Earthquake: गुजरात के सौराष्ट्र में भूकंप, घरों से बाहर निकले लोग
- Pradeep Sharma
- 26 Nov, 2024
Earthquake: गुजरात के सौराष्ट्र क्षेत्र में मंगलवार शाम को भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंपीय अनुसंधान संस्थान
अहमदाबाद। Earthquake: गुजरात के सौराष्ट्र क्षेत्र में मंगलवार शाम को भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंपीय अनुसंधान संस्थान (ISR) ने बताया कि रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 3.2 मापी गई। गिर सोमनाथ जिला प्रशासन ने बताया कि इस भूकंप से किसी के हताहत होने या संपत्ति को नुकसान पहुंचने की कोई खबर नहीं है।
Earthquake: आईएसआर ने एक रिपोर्ट में बताया कि भूकंप शाम 6.08 बजे आया। आईएसआर के आंकड़ों के अनुसार, भूकंप का केंद्र गिर सोमनाथ जिले के तलाला से करीब 2 किलोमीटर दूर था। गुजरात में भूकंप की घटना के बीच जापान भी भूकंप से हिल गया है। जापान के इशिकावा प्रान्त में भी तगड़े झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.4 दर्ज की गई है।
Earthquake: बता दें कि गुजरात में पिछले 200 वर्षों के दौरान नौ बड़े भूकंप आ चुके हैं। साल 2001 में गुजरात के कच्छ में जोरदार भूकंप आया था। यह पिछली दो शताब्दियों में भारत का तीसरा सबसे बड़ा और दूसरा सबसे विनाशकारी भूकंप था। इस भूकंप में 13,800 लोग मारे गए और 1.67 लाख लोग घायल हुए थे। इससे जिले के कई शहरों और गांवों में भारी तबाही मची थी।
Related Posts
More News:
- 1. Anganwadi Recruitment: आंगनबाड़ी के कई पदों पर निकली भर्ती, ऑनलाइन आवेदन शुरू, बिना परीक्षा होगा सिलेक्शन
- 2. Navya-Malik drug-case: ड्रग्स क्वीन नव्या मलिक एमडीएमए केस की जांच अब एसआईटी के हवाले, ड्रग नेटवर्क और मनी ट्रेल की होगी नए सिरे से पड़ताल
- 3. UP Accident : ट्रक से भिड़ी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो, तीन की मौके पर मौत, चार जिंदगी से जूझ रहे
- 4. CG Police Transfer : SP ने बदले 12 पुलिसकर्मियों के पदस्थापन, कई थानों को मिले नए प्रभारी, देखें आदेश
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

