Create your Account
Dhanteras 2025: 18 या 19 अक्टूबर कब मनाया जाएगा धनतेरस, जानें शुभ मुहूर्त और पूजन विधि
Dhanteras 2025: धर्म डेस्क: कार्तिक माह की कृष्ण पक्ष त्रयोदशी तिथि को मनाया जाने वाला धनतेरस त्योहार इस वर्ष 18 अक्टूबर 2025, शनिवार को मनाया जाएगा। यह दिन दीपावली पर्व की शुरुआत का प्रतीक माना जाता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन भगवान धनवंतरी, कुबेर देव और माता लक्ष्मी की पूजा करने से घर में धन, स्वास्थ्य और समृद्धि का आगमन होता है। मान्यता है कि धनतेरस पर सोना-चांदी, बर्तन या नई वस्तुएं खरीदने से धन में तेरह गुना वृद्धि होती है।
Dhanteras 2025: धनतेरस का शुभ मुहूर्त:
हिंदू पंचांग के अनुसार, त्रयोदशी तिथि 18 अक्टूबर को दोपहर 12:18 बजे से शुरू होकर 19 अक्टूबर को दोपहर 1:51 बजे तक रहेगी। पूजा का सबसे शुभ समय शाम 7:11 बजे से रात 9:22 बजे तक रहेगा। इस दौरान लक्ष्मी, कुबेर और धनवंतरी की आराधना विशेष फलदायी मानी जाती है।

Dhanteras 2025: खरीदारी के शुभ चौघड़िया:
दिन में “शुभ” काल सुबह 7:49 से 9:15 तक, “लाभ” काल दोपहर 1:32 से 2:57 तक और “अमृत” काल 2:57 से 4:23 बजे तक रहेगा। वहीं रात्रिकाल में “शुभ” चौघड़िया शाम 8:57 से रात 10:32 तक रहेगा। इन मुहूर्तों में की गई खरीदारी अत्यंत मंगलकारी मानी जाती है।

Dhanteras 2025: पूजन विधि:
धनतेरस की सुबह घर की सफाई कर मंदिर को दीप, पुष्प और रंगीन कपड़ों से सजाएं। शाम को लाल कपड़े पर भगवान गणेश, लक्ष्मी, कुबेर और धनवंतरी की स्थापना करें, घी का दीपक जलाएं, तिलक कर पुष्प व मिठाई अर्पित करें। अंत में आरती करें और शुभ वस्तु की खरीद के साथ दान अवश्य करें।
Related Posts
More News:
- 1. CG Transfer : तहसीलदारों का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कलेक्टर ने जारी किए तबादला आदेश, देखें लिस्ट
- 2. Commercial LPG Rates Cylinder Price Cut: जुलाई की पहली तारीख को आई खुशखबरी, एलपीजी सिलेंडर 183 रुपए सस्ता, जानें कितने रुपए में मिलेगा 19 किलो का सिलेंडर
- 3. CG Crime: मीरा रिसोर्ट में बर्थडे पार्टी के दौरान खूनी संघर्ष, गाड़ी से कुचलकर ट्रांसपोर्टर की हत्या, आरोपी फरार
- 4. Share Market Closed: शेयर बाजार में लौटी तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी बढ़त के साथ बंद
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

