Create your Account
Cyber Crime Caller Tune : अमिताभ बच्चन की साइबर क्राइम कॉलर ट्यून बंद, सरकार ने खत्म किया जागरूकता अभियान, ट्रोलिंग के बाद लिया फैसला...
- Rohit banchhor
- 26 Jun, 2025
सरकार ने जनता की शिकायतों और आपातकालीन स्थितियों में होने वाली असुविधा को देखते हुए इस अभियान को समाप्त कर कॉलर ट्यून हटाने का निर्णय लिया है।
Cyber Crime Caller Tune : नई दिल्ली। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की आवाज में चल रही साइबर क्राइम जागरूकता कॉलर ट्यून को भारत सरकार ने 26 जून 2025 से बंद करने का फैसला लिया है। यह कॉलर ट्यून केंद्र सरकार के जागरूकता अभियान का हिस्सा थी, जो हर कॉल से पहले 40 सेकंड का प्री-रिकॉर्डेड संदेश चलाकर लोगों को साइबर ठगी, फिशिंग और ऑनलाइन स्कैम से सावधान रहने की सलाह देती थी।
हालांकि, इस पहल को शुरू में सराहना मिली, लेकिन समय के साथ कई लोगों ने सोशल मीडिया पर इसकी शिकायत की, खासकर आपातकालीन कॉलों में देरी होने के कारण। कई यूजर्स ने इस कॉलर ट्यून को परेशानी का सबब बताते हुए इसकी आलोचना की और कुछ ने तो अमिताभ बच्चन को भी ट्रोल किया।
हाल ही में एक एक्स यूजर ने अमिताभ से कहा, तो फोन पर बोलना बंद करो भाई, जिसके जवाब में उन्होंने लिखा, सरकार को बोलो भाई, उन्होंने जो कहा, हमने कर दिया। सरकार ने जनता की शिकायतों और आपातकालीन स्थितियों में होने वाली असुविधा को देखते हुए इस अभियान को समाप्त कर कॉलर ट्यून हटाने का निर्णय लिया है।
Related Posts
More News:
- 1. IND vs ENG T20: इंग्लैंड के खिलाफ भारत ने जीता टॉस, पहले बैटिंग का किया फैसला, वैभव का अंतरराष्ट्रीय डेब्यू, तिलक ने थमाई कैप
- 2. CG News : PF की रकम जारी करने के बदले 10 हजार की रिश्वत लेते सहायक ग्रेड-2 कर्मचारी गिरफ्तार
- 3. CG Breaking : फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, धमाके से दहला इलाका, 2 से 3 मजदूरों की मौत की आशंका, कई घायल
- 4. MHA Declares 23 as Terrorists under UAPA: केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, UAPA के तहत 23 लोगों को घोषित किया आतंकवादी
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

