Create your Account
Chhattisgarh Cadre IAS Central Deputation: छत्तीसगढ़ कैडर के दो IAS सेंट्रल डेपुटेशन पर, अन्बलगन पी और अलरमेलमंगई डी को मिली ये जिम्मेदारी
Chhattisgarh Cadre IAS Central Deputation: रायपुर: छत्तीसगढ़ कैडर के 2004 बैच के IAS दंपती को केंद्र सरकार में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। IAS अन्बलगन पी को कृषि एवं किसान कल्याण विभाग में संयुक्त सचिव और IAS अलरमेलमंगई डी को आयुष मंत्रालय में संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया है। केंद्रीय मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने 41 IAS अधिकारियों की संयुक्त सचिव पद पर नियुक्तियों को मंजूरी दी है।
IAS योगिता राणा के स्थान पर छत्तीसगढ़ कैडर के IAS अन्बलगन पी को कृषि एवं किसान कल्याण विभाग में संयुक्त सचिव के रूप में नियुक्त किया गया है। वहीं, IPS भावना सक्सेना के स्थान पर छत्तीसगढ़ कैडर की IAS अलरमेलमंगई डी को आयुष मंत्रालय में संयुक्त सचिव की जिम्मेदारी दी गई है।
अन्बलगन पी 2004 बैच के छत्तीसगढ़ कैडर के IAS अधिकारी हैं और वर्तमान में केंद्र में प्रतिनियुक्ति पर कार्यरत हैं। दूसरी ओर, अलरमेलमंगई डी भी 2004 बैच की छत्तीसगढ़ कैडर की IAS अधिकारी हैं। उन्होंने कांकेर, महासमुंद और रायगढ़ जिलों में कलेक्टर के रूप में कार्य किया है। वर्तमान में वे भी केंद्र में प्रतिनियुक्ति पर हैं।
Related Posts
More News:
- 1. MP Crime : दोस्त की पत्नी को भगा ले गया बड़ा भाई, रंजिश में आरोपियों ने छोटे भाई को उतारा मौत के घाट, दो गिरफ्तार
- 2. Friday Horoscope: शुक्रवार को किन राशियों का बदलेगा भाग्य, जाने अपना राशिफल
- 3. UP Panchayat Secretary Recruitment 2026: यूपी में 13,116 पंचायत सचिवों की होगी सीधी भर्ती, तीन चरणों में पूरी होगी प्रक्रिया
- 4. CG News : 'शादी करेंगे' कहकर बुजुर्ग से ठगे 9.50 लाख, पुलिस ने ओडिशा के अंतर्राज्यीय ठग गिरोह का किया पर्दाफाश
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

