Create your Account
CGSOS Results 2025: छत्तीसगढ़ ओपन स्कूल ने जारी किए 10वीं-12वीं के रिजल्ट, यहां देखे परीक्षा परिणाम
CGSOS Results 2025: रायपुर: छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल ने हाई स्कूल (10वीं) और हायर सेकेंडरी (12वीं) परीक्षा 2025 के परिणाम आधिकारिक तौर पर जारी कर दिए हैं। शुक्रवार को राज्य ओपन स्कूल के सचिव ने परिणाम घोषित करते हुए बताया कि इस वर्ष 10वीं का उत्तीर्ण प्रतिशत 59.17% और 12वीं का 69.73% रहा, जो पिछले वर्षों से बेहतर है।
इतने विद्यार्थियों ने दी परीक्षा:
आंकड़ों के अनुसार, 10वीं में 37,589 विद्यार्थियों ने पंजीयन कराया, जिनमें से 35,579 ने परीक्षा दी। 10 विद्यार्थियों का परिणाम तकनीकी कारणों से रोका गया है। 12वीं में 43,898 छात्रों ने पंजीयन कराया, 42,137 ने परीक्षा दी, और 31 का परिणाम लंबित है।
इस बार भी बालिकाओं ने बाजी मारी। 10वीं में बालिकाओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 59.94% रहा, जबकि बालकों का 58.61%। 12वीं में बालिकाओं ने 70.66% और बालकों ने 68.89% अंक हासिल किए।
यहां देखें रिजल्ट:
छात्र http://www.sos.cg.nic.in और www.result.cg.nic.in पर रोल नंबर के माध्यम से परिणाम देख सकते हैं।
Related Posts
More News:
- 1. CG News : साड़ी खरीदी विवाद के बाद महिला एवं बाल विकास विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदलीं
- 2. UP News : इंश्योरेंस पॉलिसी के नाम पर लाखों की साइबर ठगी का खुलासा, अंतरराज्यीय गिरोह के 5 आरोपी गिरफ्तार
- 3. CG Police Transfer : SP ने बदले 12 पुलिसकर्मियों के पदस्थापन, कई थानों को मिले नए प्रभारी, देखें आदेश
- 4. UP Panchayat Secretary Recruitment 2026: यूपी में 13,116 पंचायत सचिवों की होगी सीधी भर्ती, तीन चरणों में पूरी होगी प्रक्रिया
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

